वायरल वीडियो पर फार्मासिस्ट अशोक कुमार ने दी सफाई, बोले - अवैध वसूली नहीं, गोकुल मिशन का अंशदान था..
बीते कुछ दिनों से जिले के पशु चिकित्सा विभाग के फार्मासिस्ट अशोक कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन पर विभागीय सहयोगियों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया जा रहा है।
इस मामले पर अब फार्मासिस्ट अशोक कुमार ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने सभी आरोपों का खंडन किया है।
अशोक कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहा लेन-देन किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत लिया जा रहा अंशदान है। उनका दावा है कि मिशन से संबंधित सभी पैसों का विभाग के पास पूरा हिसाब-किताब मौजूद है और विभागीय निर्देश पर उक्त राशि को बैंक में जमा करा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि वीडियो को गलत तरीके से पेश कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।
#KushinagarNews #viralreelsfacebook