विश्व हिंदू महासंघ के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल का रविवार को बावली चौक स्थित केके बिल्डर्स भवन पर व्यापारियों और उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया । स्वागत से अभिभूत राजन जायसवाल ने सभी व्यापारियों समर्थकों का आभार जताते हुए हिंदू हितों के लिए लगातार संघर्ष जारी रखने की बात कही। इस दौरान युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बिपिन जायसवाल, प्रतिष्ठित व्यापारी अजय गुप्ता, अक्षय स्वर्णकार, अभय अग्रवाल, सोनी, शिवमोहन जायसवाल, धवन जायसवाल , ध्रुव राय, चंचल राय, सत्य प्रकाश मिश्रा, उदयभान मिश्रा, विनोद दूबे सहित अन्य लोगों ने राजन जायसवाल फूल मालाओं से स्वागत किया।
#KushinagarNews #विहिम Rajan Jaiswal