हमीरपुर में पूर्व सपा और मौजूदा बीजेपी चेयरमैन के बीच विवाद, सड़क पर हुई हाथापाई
हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र में पूर्व सपा चेयरमैन माया वाल्मीकि और वर्तमान बीजेपी चेयरमैन आशा रानी कबीर के बीच निर्माणाधीन नाली को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच सड़क पर हाथापाई हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निर्माणाधीन नाली को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक चर्चा का विषय भी बना हुआ है।
#hamirpurnews #viralreels