Public App Logo
Profile Picture

City Opinion

@cityopinion
221Followers
0Following
*पडरौना में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का आत्मीय स्वागत 
 व्यापारी अमित वर्मा के आवास पर संवाद कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया

उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्यमंत्री *हंसराज विश्वकर्मा जी* का पडरौना के तिलक चौक स्थित वरिष्ठ समाजसेवी *अमित वर्मा जी* के आवास पर उनके परिजनों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मंत्री जी ने परिवारजनों के साथ शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने परिवार द्वारा मिले स्नेह, अपनत्व एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और ईश्वर से अमित वर्मा जी एवं उनके समस्त परिवार के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस दौरान बड़ी संख्या में  व्यापारीगण, जनप्रतिनिधि गण व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upgovernment nis:value=UPGovernment nis:enabled=true nis:link/>
हमीरपुर में पूर्व सपा और मौजूदा बीजेपी चेयरमैन के बीच विवाद, सड़क पर हुई हाथापाई

हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र में पूर्व सपा चेयरमैन माया वाल्मीकि और वर्तमान बीजेपी चेयरमैन आशा रानी कबीर के बीच निर्माणाधीन नाली को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच सड़क पर हाथापाई हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निर्माणाधीन नाली को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक चर्चा का विषय भी बना हुआ है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpurnews nis:value=hamirpurnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/>
धनलक्ष्मी ब्रांड के नाम पर बिक रहा है मिलावटी चावल 
स्टीम राइज़ के नाम पर हानिकारक केमिकल कलर से पालिस कर ग्राहकों के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ 

बीते सप्ताह ब्रांड के नाम पर नकली पैकिंग करके चावल बेचने के मामले में पुलिस ने जटहां रोड स्थित एक फर्म पर छापा मारा। उस दौरान पुलिस ने दुकान से 25 बोरी नकली धनलक्ष्मी चावल और ब्रांडेड कट्टे की खाली बोरियां बरामद की थी धन लक्ष्मी राइस मिल नौतनवा महराजगंज के  एक बिजनेस पार्टनर ने एसपी से उनकी फर्म के नाम से नकली चावल ब्रांड के नाम से बेचने की शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस जांच कर कार्रवाई की थी । जांच में ये स्पष्ट हुआ की बोरियों को काटकर उनके ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर नकली बोरियां बना रहा था। इन बोरियों में सामान्य चावल की पैकिंग की जा रही थी। असली धन लक्ष्मी राइज़ नौतनवा कंपनी के लोगों का कहना है की कुछ व्यापारी और राइज़ मिल संचालक प्रतिष्ठित धनलक्ष्मी चावल ब्रांड कापी करके उनके व्यापार को प्रभावित करने के साथ ही नकली केमिकल युक्त चावल मार्केट में बेचकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है धनलक्ष्मी चावल नौतनवा का कहना है की उन्होंने नौतनवा और देवरिया गोरखपुर के कुछ राइज़ मिल संचालकों के खिलाफ लीगल कार्रवाई की बात कही है साथ ही पडरौना तमकुही पश्चिमी चंपारण गोपालगंज सहित अन्य हिस्सों के व्यापारियों पर भी सवाल उठाते हुए नकली चावल केमिकल युक्त बेचने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि अगर व्यापारी और नकली चावल बनाने वाले राइज़ मिल संचालकों ने सुधार नहीं किया अवैध कारोबार बंद नही किया तो आने वाले समय प्रशासन के सहयोग से उन्हें जेल भेजने का कार्य कंपनी करेगी । देखें कंपनी के बिजनेस पार्टनर शिवम जायसवाल ने क्या कुछ कहा.....

<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maharajganjnews nis:value=maharajganjnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=productsafety nis:value=ProductSafety nis:enabled=true nis:link/>
वायरल वीडियो पर फार्मासिस्ट अशोक कुमार ने दी सफाई, बोले - अवैध वसूली नहीं, गोकुल मिशन का अंशदान था..

बीते कुछ दिनों से जिले के पशु चिकित्सा विभाग के फार्मासिस्ट अशोक कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन पर विभागीय सहयोगियों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया जा रहा है।

इस मामले पर अब फार्मासिस्ट अशोक कुमार ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने सभी आरोपों का खंडन किया है।

अशोक कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहा लेन-देन किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत लिया जा रहा अंशदान है। उनका दावा है कि मिशन से संबंधित सभी पैसों का विभाग के पास पूरा हिसाब-किताब मौजूद है और विभागीय निर्देश पर उक्त राशि को बैंक में जमा करा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि वीडियो को गलत तरीके से पेश कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelsfacebook nis:value=viralreelsfacebook nis:enabled=true nis:link/>
विश्व हिंदू महासंघ के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल का रविवार को बावली चौक स्थित केके बिल्डर्स भवन पर व्यापारियों और उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया । स्वागत से अभिभूत राजन जायसवाल ने सभी व्यापारियों समर्थकों का आभार जताते हुए हिंदू हितों के लिए लगातार संघर्ष जारी रखने की बात कही। इस दौरान युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बिपिन जायसवाल, प्रतिष्ठित व्यापारी अजय गुप्ता, अक्षय स्वर्णकार, अभय अग्रवाल, सोनी, शिवमोहन जायसवाल, धवन जायसवाल , ध्रुव राय, चंचल राय, सत्य प्रकाश मिश्रा, उदयभान मिश्रा, विनोद दूबे सहित अन्य लोगों ने राजन जायसवाल फूल मालाओं से स्वागत किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विहिम nis:value=विहिम nis:enabled=true nis:link/> Rajan Jaiswal
शेर आया-शेर आया’ के नारों से गूंजा पडरौना, दर्ज़ा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह के आवास पर बृजभूषण शरण सिंह का भव्य स्वागत

पडरौना। शहर के रामकोला रोड स्थित रोडवेज के पास बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह की अगुवाई में कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत किया गया। बृजभूषण शरण सिंह राजेश्वर सिंह के आवास पर उनके परिवार के लोगों समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात किए। यूपी में भाजपा के दो दिग्गज नेताओं की इस मुलाकात के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे खासकर पडरौना विधानसभा को लेकर ख़ास सियासी चर्चा तेज़ है। हालांकि दर्ज़ा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह का कहना है कि बाहुबली दिग्गज भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह से उनके पुरानी मित्रता है इस वजह से मुलाकात हुई अब ये देखना होगा की क्या इस मुलाकात का यूपी विधानसभा चुनाव में असर पड़ता हैं कि नहीं

इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सदर विधायक मनीष जायसवाल मंटू, राजेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, पप्पू पांडेय, राजेंद्र जायसवाल, अजय गोविंद राव शिशु, चंद्र प्रकाश यादव, विहिम प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल,पवन उपाध्याय, धनंजय सिंह पहलवान, डॉ. राजेंद्र सिंह, अनुराग सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, अरुण मिश्रा, नीरज सिंह बिट्टू, डॉ. अरुण गौतम, कृष्ण कुशवाहा, सचिन सिंह, शुभम सिंह संजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=brajbhushansharansingh nis:value=brajbhushansharansingh nis:enabled=true nis:link/> नीरज सिंह बिट्टु राजेश्वर सिंह
पडरौना में निकला ऐतिहासिक डोल। प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी डीजे संचालकों ने बजाए तेज़ वाइब्रेड साउंड आपस मे डीजे कम्पीटिशन से परेशान हुए बच्चे बुजुर्ग अश्लीलिता पर रोक कही कही नाकाम 

<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dolmela nis:value=dolmela nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=padraunadolmela nis:value=padraunadolmela nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/>
कुशीनगर के पडरौना विधानसभा में रविवार को समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत और विधानसभा कमेटी, जोन, सेक्टर व बूथ प्रभारियों की समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक होटल पीएम पैलेस, जटहा रोड पर आयोजित की गई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर रणनीति पर बात हुई। कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में गड़बड़ियों को ठीक कराने, गलत नाम हटवाने और पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही, हर बूथ पर 10 युवा वोटर जोड़ने और मतदान के दौरान पूरी मुस्तैदी से बूथ पर रहने का संकल्प लिया गया।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी लगन से काम करने की अपील की। उन्होंने समाजवादी विचारधारा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को भी कहा।

इस दौरान बूथ अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों को उनके समर्पण और मेहनत के लिए सम्मानित भी किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव कुशीनगर प्रभारी ओपी यादव,पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह,  जिला अध्यक्ष राम अवध यादव, विजेंद्र पाल यादव, राजेन्द्र उर्फ मुन्ना यादव, पूर्व पडरौना विधानसभा प्रत्याशी विक्रमा यादव, पूर्व मंत्री जावेद इक़बाल,टीटू अंसारी, रामप्रताप कुशवाहा। बजरंगी यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जोन-सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्ष शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रताप कुशवाहा ने की और अम्रुल्लाह अंसारी ने संचालन किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pda nis:value=PDA nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samajwadipartynews nis:value=samajwadipartynews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upelection2027 nis:value=upelection2027 nis:enabled=true nis:link/>  Ram Awadh Yadav राधेश्याम सिंह
पडरौना नगर स्थित हनुमान इंटर कॉलेज में 5 सितंबर शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया । भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर फूल व माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के बच्चों ने अपने शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों  को बुके तथा उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने कविता-पाठ, नृत्य, गीत, भाषण एवं नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने अतिथियों को प्रभावित किया इस दौरान विद्यालय के बच्चों को भारत विकास परिषद् द्वारा  सफ़ल प्रतियोगी छात्रों को सम्मानित भी किया गया । आगंतुक अतिथियों ने संबोधित करते हुए विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा की सरहाना की और शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=teacherday nis:value=teacherday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=teachersday nis:value=teachersday nis:enabled=true nis:link/> Hanuman Intermediate College Padrauna Kushinagar Shailendra Dutt Shukla मनोज शर्मा सारस्वत
कैसरगंज के पूर्व सांसद यूपी में भाजपा के दिग्गज नेता बृजभूषण शरण सिंह रविवार को कुशीनगर जिले में पहुंचेंगे । बृजभूषण सिंह यूपी सरकार में दर्ज़ा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह से उनके पडरौना नगर स्थित आवास पर मुलाकात करेंगे इस दौरान स्वागत कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। आयोजन की जानकारी देते हुए पडरौना विधानसभा भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने बताया कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह के आवास पर दोपहर 2 बजे मुलाकात के लिए पहुंचेंगे। यूपी में भाजपा के इस दो दिग्गज नेताओं की मुलाकात को लेकर आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी चर्चाएं तेज है 

<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=brijbhushansharansingh nis:value=BrijBhushanSharanSingh nis:enabled=true nis:link/> नीरज सिंह बिट्टु राजेश्वर सिंह
पडरौना में शिक्षक दिवस पर शहर के स्कूल-कॉलेजों में कई कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों का सम्मान किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कहीं विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ केक काटा तो कहीं उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान विद्यालयों में खुशी का माहौल रहा।  शहर स्थित किडीज कॉर्नर स्कूल में टीचर डे पर स्कूल के छात्र राजी अहमद प्रिंसिपल बनाए गए और उमंग श्रीवास्तव को वाइस प्रिंसिपल बनाया गया विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्का पंपलिया ने बताया की आज के दिन विद्यालय की समस्त शैक्षिक व्यवस्था विद्यालय के छात्रों के नेतृत्व में चलती हैं ये परंपरा बीते चार दशक से जारी है...

<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=teachersday nis:value=teachersday nis:enabled=true nis:link/>
विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस कुशीनगर जिले में भी मनाया गया : दुदही स्थित सुराजी मंदिर प्रांगण में हुआ आयोजन

दुदही में श्री कृष्ण जन्माष्टमी और विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर सुराजी बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में माताएं-बहनें शामिल हुईं।
कार्यक्रम में सनातन धर्म की एकता, संस्कृति और परंपराओं के बचाव पर बात हुई। समाज में जागरूकता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे मुद्दों पर भी अपने विचार रखे। हिंदू समाज से संगठित होकर अपनी संस्कृति और मूल्यों के प्रति जागरूक रहने को कहा गया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, जिला मंत्री सुरेंद्र, धर्म प्रचारक अक्षय शाहनी, मणी, प्रखंड संयोजक गौरव मिश्रा, बजरंग दल प्रखंड संयोजक अर्पित राय, सह संयोजक राजन सिंह, साप्ताहिक मिलन प्रमुख विवेक कुशवाहा, गौ रक्षक प्रमुख मुकेश गुप्ता और जिला कोषाध्यक्ष पारसनाथ जायसवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इनके अलावा अनिल सिंह, दीपक सिंह, ध्रुव नारायण, रजनीश, सुजीत, अविनाश, अनिल, मुकेश, अनूप, संजय, राघवेंद्र तिवारी, जैकी यादव, अंकुश कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, गुलशन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की महिलाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=विहिप nis:value=विहिप nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/> 

<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विहिप nis:value=विहिप nis:enabled=true nis:link/>
पडरौना के निवासी राजन जायसवाल को विश्व हिंदू महासंघ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बुधवार को उनके प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इस दौरान नगर के जेपी पैलेस में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि हिंदू हितों से जुड़े संघर्ष जारी रहेंगे उनके हर सुख-दुःख में मैं हमेशा खड़ा रहा हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा। संगठन द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह सनातन के लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे उन्होंने इस भव्य स्वागत के लिए अपने समर्थकों कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। देखें क्या कुछ कहा विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल ने....

<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=kushinagarnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yogiadityanath nis:value=YogiAdityanath nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विहिम nis:value=विहिम nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=हिंदूसंगठन nis:value=हिंदूसंगठन nis:enabled=true nis:link/> Rajan Jaiswal
सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा जारी एआई (AI) वीडियो को लेकर विवाद अब और बढ़ गया है । एडिटेड वीडियो को लेकर अखिलेश का जगह जगह विरोध ज़ारी है। पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने वीडियो में साधु-संतों, भगवा वस्त्र और सनातन परंपराओं को आपत्तिजनक तरीके से दिखाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। विनय जायसवाल का कहना है कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सनातन धर्म और संत परंपरा का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। देखें क्या कुछ कहा विनय जायसवाल ने....

<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=padraunanagarpalika nis:value=padraunanagarpalika nis:enabled=true nis:link/> विनय जायसवाल Manish Kumar Jaiswal
लखनऊ में 3 सितंबर को 'स्वदेशी व्यापारी कुंभ':अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मनाएगा 33वां स्थापना दिवस

व्यापारी दिवस पर देशभर के जुटेंगे व्यापारी प्रतिनिधि  

पडरौना में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लोगों ने प्रेस वार्ता कर की व्यापारी हितों पर चर्चा 

नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी विष्णु टिबडेवाल और आलोक श्रीवास्तव ने ली संगठन की सदस्यता 

लखनऊ में 8 साल बाद हजारों व्यापारी एक मंच पर इकट्ठा होंगे। 3 सितंबर 2026 को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में स्वदेशी व्यापारी कुंभ होगा। इसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों और देश के करीब 9 राज्यों से व्यापारी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री और कुशीनगर जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले 2018 में लखनऊ के मान्यवर कांशीराम ईको गार्डन में व्यापारी महाकुंभ हुआ था। अब 8 साल बाद स्वदेशी व्यापारी मंच के साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल यह आयोजन कर रहा है।

सचिन चौरसिया ने बताया कि इस व्यापारी कुंभ का मुख्य मकसद व्यापारी समाज को IAS और फौजी जैसा सम्मान दिलाना है। व्यापारी को चोर, जमाखोर या मुनाफाखोर जैसे शब्दों से बदनाम करने की सोच को बदलना है। साथ ही, व्यापारियों के महत्व को सामने लाना और उन्हें सुरक्षित व्यापार का माहौल देना भी इसका उद्देश्य है।

कुंभ का एक और मुख्य उद्देश्य स्वदेशी को बढ़ावा देना है। देश में बने उत्पादों को बढ़ावा देकर भारतीय उत्पादों की पहचान दुनिया भर में मजबूत की जाएगी। खासकर, युवाओं को स्वदेशी व्यापार और उद्योग से जोड़ने और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर जोर रहेगा।

इस आयोजन में व्यापारियों के प्रतिनिधियों को शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की तरह विधान परिषद और राज्यसभा में भेजने की मांग उठेगी। ई-कॉमर्स कंपनियों से मुकाबला करने के लिए नियामक आयोग बनाने और जीएसटी से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की मांग भी की जाएगी।

प्रेस वार्ता के बाद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आलोक श्रीवास्तव और विष्णु टिबडेवाल  को संगठन की सदस्यता दी। कुशीनगर से सैकड़ों व्यापारी बुधवार रात बसों और चार पहिया वाहनों से लखनऊ के लिए निकलेंगे। प्रेस वार्ता में सचिन चौरसिया, कैलाश चाहड़िया, विपिन जायसवाल, अजय गुप्ता ‘हीरो’, प्रदीप लोहिया, अभय अग्रवाल और प्रमोद गुप्ता समेत कई व्यापारी मौजूद थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sandipbansal nis:value=Sandipbansal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=व्यापारीएकता nis:value=व्यापारीएकता nis:enabled=true nis:link/>
समाजवादी पार्टी ने कल एक AI-जनरेटेड वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार पर निशाना साधा. इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि सपा लगातार झूठ और दुष्प्रचार के जरिए भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है योगी सरकार में दर्ज़ा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा की आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में हिंदू समाज सपा को मुंहतोड़ जवाब देगा । देखें क्या कुछ कहा राजेश्वर सिंह ने...

<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yogiadityanath nis:value=YogiAdityanath nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yogigovernment nis:value=YogiGovernment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjpgovernment nis:value=bjpgovernment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aivideocontroversy nis:value=aivideocontroversy nis:enabled=true nis:link/>   नीरज सिंह बिट्टु राजेश्वर सिंह
नेपाल में आई खौफनाक बाढ़ में 6 साल की बच्ची मलबे में दब गई थी नेपाल के रसुआ में सेना ने सुरक्षित मलबे से बाहर निकाला 

<nis:link nis:type=tag nis:id=nepalfloods nis:value=NepalFloods nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nepalnews nis:value=NepalNews nis:enabled=true nis:link/>
नेपाल-तिब्बत में 26 अगस्त को आई बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा 682 हो गया है। करीब 3,000 लोग अब भी लापता हैं। इनमें 287 भारतीय भी शामिल हैं। बाढ़ के बाद नेपाल और चीन में राहत-बचाव अभियान जारी है। इस दौरान रेस्क्यू कैंप में बच्चे अपने परिवार के लोग या सुरक्षाबलों की गोद में आराम करते नजर आए। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=nepalfloods nis:value=NepalFloods nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nepalnews nis:value=NepalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=flashflood2026 nis:value=FlashFlood2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/>
"बीजेपी AI बनाम सपा AI"

बीजेपी ने अखिलेश यादव को अराजकता से जोड़ता AI वीडियो दिखाया तो जवाब में सपा ने योगी आदित्यनाथ को चिलम और चढ़ावा चोरी से जोड़ता AI वीडियो..!

अखिलेश ने पहले अपना वीडियो दिखाया फिर योगी का..!

न्यूटन का तीसरा नियम राजनीति में भी लागू..क्रिया हुई तो प्रतिक्रिया भी आएगी..!
<nis:link nis:type=tag nis:id=trendingreels nis:value=trendingreels nis:enabled=true nis:link/>
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला:सोनभद्र में गला घोंटकर फर्श पर सिर पटका, हादसा दिखाने के लिए सड़क पर फेंकी लाश

<nis:link nis:type=tag nis:id=viralnewsupdate nis:value=ViralNewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sonbhadrnews nis:value=sonbhadrnews nis:enabled=true nis:link/>
शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है. हत्याकांड में शामिल चार शूटरों में से दो शूटर सुमित और मोहित को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. अब तक की जांच में कुल 6 लोगों की भूमिका सामने आई है, जिनमें चार शूटरों के अलावा दो लोग रेकी और मदद करने में शामिल बताए जा रहे हैं.

<nis:link nis:type=tag nis:id=ankitbaliyan nis:value=ankitbaliyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/>
IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफ़े पर अखिलेश ने कहा- ईमानदार अफसर दबाव में ...

<nis:link nis:type=tag nis:id=divyamittal nis:value=divyamittal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=akhileshyadav nis:value=AkhileshYadav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yogiadityanath nis:value=YogiAdityanath nis:enabled=true nis:link/>
नगर पालिका अध्यक्ष  एवं उपजिलाधिकारी  ने नगर पालिका द्वारा संचालित पुस्तकालय का किया निरीक्षण 

सुविधाओं को और व्यवस्थित करने की हुई समीक्षा , पर्याप्त शिक्षण संसाधनों की होगी व्यवस्था 

पडरौना। नगर पालिका परिषद पडरौना कार्यालय के प्रथम तल पर निर्मित ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज पुस्तकालय का नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल एवं उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी राजीव निगम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, अध्ययन कक्ष एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि युवा किसी भी नगर और समाज की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं अध्ययन का वातावरण उपलब्ध कराना केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी उद्देश्य से नगर पालिका परिषद पडरौना द्वारा पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधाओं का लगातार ध्यान रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाएगा। शांत एवं सुविधाजनक वातावरण में विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें, इसके लिए जो भी आवश्यक सुविधाएं होंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी राजीव निगम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुस्तकालय की साफ-सफाई, प्रकाश, बैठने की व्यवस्था सहित विद्यार्थियों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। पुस्तकालय में आने वाले छात्र-छात्राओं को अध्ययन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें सकारात्मक एवं अनुकूल वातावरण मिल सके, यह सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य शैक्षणिक तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय अत्यंत उपयोगी साबित हो रहा है। ऐसे में इसकी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखना नगर पालिका की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी महेंद्र सिंह राजकुमार यादव विपिन जायसवाल अजय शर्मा रवि सिंह रवि शर्मा एवं पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं शिवम मद्धेशिया सुधाकर कुशवाहा गोलू चौबे अभिषेक सिंह आर्यन शाह दिव्यंका चौरसिया गरिमा सिंह श्रेया मिश्रा उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagarpalikapadrauna nis:value=nagarpalikapadrauna nis:enabled=true nis:link/> विनय जायसवाल Manish Kumar Jaiswal
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में 3 सितंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले ‘स्वदेशी व्यापारिक कुंभ’ की तैयारियों को लेकर रविवार को पडरौना नगर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई और व्यापारियों से बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की गई। ‘चलो लखनऊ, चलो लखनऊ’ के मुख्य नारे के साथ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों की एकजुटता प्रदर्शित करने के साथ ही स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देना है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया। इस दौरान आशीष खेतान , अक्षय स्वर्णकार,  अभय अग्रवाल, बिट्टू सोनी, अंजय गुप्ता,शिवमोहन जायसवाल,अनुराग खेतान,प्रदीप सोनी, प्रमोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=व्यापारीएकता nis:value=व्यापारीएकता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sandipbansal nis:value=Sandipbansal nis:enabled=true nis:link/>
गोबरहिया ईसाई मिशनरी संचालक पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल हुए फ़ायर उन्होंने कहा की ईसाई मिशनरी पर जब तक बुलडोजर नहीं चल जाता हैं तब तक संघर्ष जारी रहेगा एक भी हिंदू को धर्म परिवर्तन नहीं करने दिया जायेगा। जानकारी हो की गोबरहिया गांव में एक ईसाई मिशनरी पर धर्मांतरण कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। विश्व हिंदू महासंघ  का दावा  है कि मिशनरी प्रार्थना सभाओं के माध्यम से लोगों को प्रलोभन और झाड़-फूंक के जरिए धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रही है। इन आरोपों के बाद हिंदू कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बीते कुछ दिनों से यूपी बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पूर्व की तरह शनिवार देर रात विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल के नेतृत्व में दर्जनों हिंदूवादी कार्यकर्ता एकत्र होकर गोबरहिया जाने के लिए मौजूद सभी रास्तों पर यूपी पुलिस के साथ मुस्तैद रहे साथ ही ट्रेनों से अलग अलग जगहों से आने वाले लोगो को झाड़ फूंक अंधविश्वास के नाम पर धर्मांतरण की बात कहकर लोगो को जागरूक करते हुए वापस उन्हें घर भेजा गया । इस दौरान गोबरहिया मिशनरी तक जाने वाले तमाम ऑटो चालकों को सख्त हिदायत देते हुए उन्हें गोबरहिया ईसाई मिशनरी तक जाने से मना किया गया। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=kushinagarnews nis:value=KushinagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=westchamparan nis:value=WestChamparan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> Rajan Jaiswal