धनलक्ष्मी ब्रांड के नाम पर बिक रहा है मिलावटी चावल
स्टीम राइज़ के नाम पर हानिकारक केमिकल कलर से पालिस कर ग्राहकों के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़
बीते सप्ताह ब्रांड के नाम पर नकली पैकिंग करके चावल बेचने के मामले में पुलिस ने जटहां रोड स्थित एक फर्म पर छापा मारा। उस दौरान पुलिस ने दुकान से 25 बोरी नकली धनलक्ष्मी चावल और ब्रांडेड कट्टे की खाली बोरियां बरामद की थी धन लक्ष्मी राइस मिल नौतनवा महराजगंज के एक बिजनेस पार्टनर ने एसपी से उनकी फर्म के नाम से नकली चावल ब्रांड के नाम से बेचने की शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस जांच कर कार्रवाई की थी । जांच में ये स्पष्ट हुआ की बोरियों को काटकर उनके ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर नकली बोरियां बना रहा था। इन बोरियों में सामान्य चावल की पैकिंग की जा रही थी। असली धन लक्ष्मी राइज़ नौतनवा कंपनी के लोगों का कहना है की कुछ व्यापारी और राइज़ मिल संचालक प्रतिष्ठित धनलक्ष्मी चावल ब्रांड कापी करके उनके व्यापार को प्रभावित करने के साथ ही नकली केमिकल युक्त चावल मार्केट में बेचकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है धनलक्ष्मी चावल नौतनवा का कहना है की उन्होंने नौतनवा और देवरिया गोरखपुर के कुछ राइज़ मिल संचालकों के खिलाफ लीगल कार्रवाई की बात कही है साथ ही पडरौना तमकुही पश्चिमी चंपारण गोपालगंज सहित अन्य हिस्सों के व्यापारियों पर भी सवाल उठाते हुए नकली चावल केमिकल युक्त बेचने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि अगर व्यापारी और नकली चावल बनाने वाले राइज़ मिल संचालकों ने सुधार नहीं किया अवैध कारोबार बंद नही किया तो आने वाले समय प्रशासन के सहयोग से उन्हें जेल भेजने का कार्य कंपनी करेगी । देखें कंपनी के बिजनेस पार्टनर शिवम जायसवाल ने क्या कुछ कहा.....
#KushinagarNews #maharajganjnews #ProductSafety