पडरौना नगर स्थित हनुमान इंटर कॉलेज में 5 सितंबर शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया । भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर फूल व माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के बच्चों ने अपने शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों को बुके तथा उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने कविता-पाठ, नृत्य, गीत, भाषण एवं नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने अतिथियों को प्रभावित किया इस दौरान विद्यालय के बच्चों को भारत विकास परिषद् द्वारा सफ़ल प्रतियोगी छात्रों को सम्मानित भी किया गया । आगंतुक अतिथियों ने संबोधित करते हुए विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा की सरहाना की और शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
#KushinagarNews #teacherday #teachersday Hanuman Intermediate College Padrauna Kushinagar Shailendra Dutt Shukla मनोज शर्मा सारस्वत