कुशीनगर के पडरौना विधानसभा में रविवार को समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत और विधानसभा कमेटी, जोन, सेक्टर व बूथ प्रभारियों की समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक होटल पीएम पैलेस, जटहा रोड पर आयोजित की गई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर रणनीति पर बात हुई। कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में गड़बड़ियों को ठीक कराने, गलत नाम हटवाने और पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही, हर बूथ पर 10 युवा वोटर जोड़ने और मतदान के दौरान पूरी मुस्तैदी से बूथ पर रहने का संकल्प लिया गया।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी लगन से काम करने की अपील की। उन्होंने समाजवादी विचारधारा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को भी कहा।
इस दौरान बूथ अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों को उनके समर्पण और मेहनत के लिए सम्मानित भी किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव कुशीनगर प्रभारी ओपी यादव,पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, जिला अध्यक्ष राम अवध यादव, विजेंद्र पाल यादव, राजेन्द्र उर्फ मुन्ना यादव, पूर्व पडरौना विधानसभा प्रत्याशी विक्रमा यादव, पूर्व मंत्री जावेद इक़बाल,टीटू अंसारी, रामप्रताप कुशवाहा। बजरंगी यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जोन-सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्ष शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रताप कुशवाहा ने की और अम्रुल्लाह अंसारी ने संचालन किया।
#KushinagarNews #PDA #samajwadipartynews #upelection2027 Ram Awadh Yadav राधेश्याम सिंह