*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सिवान ने किया प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिया कई आवश्यक निदेश:*
सिवान, 14 नवंबर 2026
आगामी छठ महापर्व के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज पूर्वाह्न 11:00 बजे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सिवान द्वारा जिले के प्रमुख छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गांधी मैदान छठ घाट, पचमंदिरा छठ घाट, नवलपुर श्रीनगर छठ घाट, महादेवा मिशन छठ घाट, रामनगर महादेवा घाट एवं रेनुवा पुल छठ घाट, शिवव्रत शाह छठ घाट, अग्रवाल छठ घाट एवं पुलवा छठ घाट सहित अन्य कई घाटों पर की जा रही अंतिम रूप से तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों की साफ-सफाई, मिट्टी भराई एवं भूमि समतलीकरण, पहुंच पथ, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रुम, मेडिकल कैंप, सीसी टीवी कैमरा तथा श्रद्धालुओं के लिए अन्य उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जिन घाटों पर पानी की गहराई अधिक है अथवा गहरे गड्ढे मौजूद हैं, वहां मजबूत एवं पर्याप्त बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। ऐसे संवेदनशील स्थानों पर गोताखोरों एवं वोलेंटियर की पर्याप्त संख्या में तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा, ताकि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान संबंधित वरीय एवं नोडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन सिवान,अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिवान सदर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, नगर परिषद के सभी संबंधित पदाधिकारी/कर्मी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED), कार्यपालक अभियंता विद्युत , अग्निशमन विभाग, यातायात पुलिस सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#chhath_puja #chhathinsiwan #JaiChhathiMaiya
#siwan #सिवान
Siwan, Bihar | Nov 14, 2026