क्रेटा कार में तस्करी कर ले जा रहे थे 18 पेटी बीयर, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
बांसवाड़ा जिले में लोहारिया थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाटिया मोड़ पर एक क्रेटा कार से 18 पेटी बीयर जब्त की। पुलिस ने कार चालक भावेश पुत्र शंकर गिरी निवासी पालोदा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट से 9 पेटी और डिक्की से 9 पेटी किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर बरामद हुई। पुलिस ने बीयर के साथ तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार भी जब्त कर मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे का अनुसंधान कर रही है।
#Banswara #LohariyaPolice #IllegalLiquor #LiquorSmuggling #KingfisherStrong PoliceAction CrimeNews RajasthanPolice RajasthanNews Cut2CutLive