सोरांव: मऊआइमा इलाके के गढ़चंपा में बच्चे को गाली देने से मना करने पर मारपीट, घायल, जांच में जुटी पुलिस
मऊआइमा थाना क्षेत्र के गढ़चंपा निवासी शोभनाथ विश्वकर्मा पुत्र स्व.लल्ला विश्वकर्मा को शनिवार की शाम मार पीट कर घायल कर दिया गया। आरोप है कि शनिवार की शाम मजदूरी करके अपने घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में राजकुमार गौतम अपने बच्चों को मार रहा था। उसी का विरोध करने पर ईंट व कुल्हाड़ी से मार पीट कर घायल कर दिया गया। जिसको लेकर रविवार को पीड़ित ने नामजद तहरीर दी।