कक्षा में पहुंचीं कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, खुद पढ़ाया विज्ञान; कमजोर विद्यार्थियों के लिए लगेंगी विशेष कक्षाएं
मैहर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने ग्राम मड़ई के शासकीय हाई स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 का निरीक्षण कर प्रशासनिक निगरानी को सीधे शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के सीखने के स्तर से जोड़ा। स्कूल पहुंचीं कलेक्टर ने निरीक्षण तक खुद को सीमित रखने के बजाय कक्षा 9वीं में विज्ञान की क्लास लेकर कोशिका और रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल जैसे विषयों पर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी समझ और जवाबों को परखते हुए बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। हिंदी और अंग्रेजी पठन दक्षता की जांच में कमजोर मिले विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए, वहीं शैक्षणिक स्तर में कमी पर संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और प्राथमिक शाला के नए भवन का निर्माण शीघ्र शुरू कराने को कहा। उ�