महिला व बच्चियों की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ टीम सक्रिय
महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर ‘पुलिस दीदी’ टीम बाइक व स्कूटी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन गश्त कर रही है। टीम द्वारा स्कूलों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान छात्राओं और बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस कर्मी उन्हें किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। टीम की लगातार पेट्रोलिंग से महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।