दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर मुस्तैद है जहानाबाद पुलिस
जहानाबाद : दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जहानाबाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विसर्जन मार्गों और घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
जहानाबाद पुलिस ने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित एवं अनुमति प्राप्त मार्गों का ही उपयोग करने और शांतिपूर्ण आयोजन में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा कि त्योहार को सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना प्राथमिकता है।
Jehanabad, Jehanabad | Oct 21, 2026