स्कूलों और बाजारों में सुरक्षा को लेकर गश्त कर रही पुलिस दीदी की टीम
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ‘पुलिस दीदी’ की टीम ने बाइक और स्कूटी से गश्त की। इस दौरान स्कूलों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
टीम की ओर से महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ छात्राओं एवं बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सतर्क रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना तथा जिले में सुरक्षित वातावरण बनाए रखना है।