कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार की ओर से प्राप्त पत्र के अनुसार, राज्य स्तरीय युवा उत्सव में बिहार के विभिन्न जिलों में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार भाग लेंगे। ऐसे में आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को कलाकारों के ठहरने, भोजन और अन्य सुविधाओं की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
डीएम ने युवा उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सामाजिक माध्यमों से आयोजन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा युवाओं, कलाकारों और आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), भवन, सिंचाई एवं विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।