प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसपी ने घाटों और मार्गों का लिया जायजा
जहानाबाद : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने विभिन्न विसर्जन घाटों और निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक तथा सदर एवं घोसी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के क्रम में एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विसर्जन के दौरान सतर्कता बरतने और निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ड्यूटी निभाने पर जोर दिया। संवेदनशील स्थानों, विसर्जन मार्गों और घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
पुलिस प्रशासन की ओर से विसर्जन प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी गई। साथ ही, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया। जहानाबाद पुलिस ने त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।