कनवास: कनवास क्षेत्र के मतदान केंद्रों का कोटा ग्रामीण एसपी ने किया निरीक्षण
Kanwas, Kota | Oct 21, 2026 पंचायत समिति चुनाव को कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने कनवास क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान एसपी ने पोलिंग पार्टियों और मौके पर तैनात पुलिस जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।