**विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद (VBYLD) – 2026**
जिला – सीवान (बिहार)
*विषय: विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद (VBYLD) के अंतर्गत युवाओं की सहभागिता एवं पंजीकरण के संबंध में*
मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, नवाचार एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद (VBYLD) का आयोजन किया जा रहा है।
इस पहल के माध्यम से देश के युवाओं को अपने विचार, सुझाव एवं नवाचार प्रस्तुत करने तथा विकसित भारत @2047 के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
*सीवान जिले में विशेष अभियान*
सीवान*जिले में VBYLD के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, युवा संगठनों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है।
जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की जाती है कि वे सर्वप्रथम *My Bharat पोर्टल – mybharat.gov.in पर* अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा VBYLD से संबंधित गतिविधियों एवं क्विज़ में सक्रिय रूप से भाग लें।
*My Bharat पर पंजीकरण क्यों आवश्यक है?*
My Bharat पोर्टल युवाओं को विभिन्न युवा कार्यक्रमों, स्वयंसेवी गतिविधियों, प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है। VBYLD में भाग लेने के इच्छुक युवाओं को My Bharat पर अपना प्रोफाइल बनाकर पंजीकरण पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
*युवाओं के लिए अवसर*
*VBYLD युवाओं को—*
- अपने विचार एवं दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर,
- नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर,
- राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का अवसर,
- विकसित भारत @2047 के विज़न में योगदान देने का अवसर,
- तथा विभिन्न युवा गतिविधियों में भागीदारी का अवसर प्रदान करता है।
*सीवान के युवाओं से अपील*
मेरा युवा भारत, सीवान द्वारा जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं युवा संगठनों से अपील की जाती है कि वे अपने संस्थान के अधिक से अधिक पात्र युवाओं को My Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कराने तथा VBYLD में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करें।
My Bharat पर पंजीकरण करें, VBYLD से जुड़ें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सीवान
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#siwan
24 views | Siwan, Bihar | Sep 10, 2026