कैरो: कैरो में SIR-2026 के तहत 312 मतदाताओं की सुनवाई, उपायुक्त ने जायजा लिया और समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के अंतर्गत शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने कैरो प्रखंड अंतर्गत नरौली पंचायत के चरिमा गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में चल रही दावा एवं आपत्ति से संबंधित सुनवाई प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया।