कैरो: कैरो प्रखंड में उद्यान विकास योजना के तहत किसानों को मुफ्त अदरक बीज वितरण, आय बढ़ाने पर ज़ोर
जिला उद्यान विभाग द्वारा संचालित उद्यान विकास योजना के तहत शनिवार दोपहर लगभग 2:30 बजे कैरो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों के बीच निःशुल्क अदरक बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और विभागीय पदाधिकारियों ने योजना की विस्तृत जानकारी दी।