कैरो: कैरो प्रखंड में उद्यान विकास योजना के तहत किसानों को अदरक बीज वितरण, आधुनिक खेती पर ज़ोर
जिला उद्यान विभाग द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उद्यान विकास योजना के तहत गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे कैरो प्रखंड के किसानों के बीच अदरक बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में किसानों को एक-एक बोरी अदरक बीज उपलब्ध कराया गया।