कैरो: भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह: प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग निंदनीय, सांसद क्षेत्र के विकास पर ध्यान दें
लोहरदगा भाजपा झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे बयान जारी कर लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में सोशल मीडिया के माध्यम से दिए गए कथित आपत्तिजनक वक्तव्यों की कड़ी निंदा की है।