कैरो: महाशिवरात्रि पर कैरो के शिवालयों में उमड़ी भीड़, गजनी में भव्य कलश यात्रा से छाया श्रद्धा व उल्लास
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कैरो प्रखंड क्षेत्र के हनहट, सढाबे, कैरो, गजनी, नरौली एवं गुड़ी पंचायत के विभिन्न शिवालयों में रविवार तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अपराह्न लगभग 3:30 बजे तक पूजा स्थलों में श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन जारी रहा।