कैरो: कैरो में इक्कीस पड़हा डोरंडा व सात पड़हा एडादोन की बैठक संपन्न, नई समिति गठित, शिक्षा, संस्कृति व नशामुक्ति पर ज़ोर
जिला राजी पड़हा व्यवस्था, लोहरदगा के निर्देशानुसार इक्कीस पड़हा डोरंडा की बैठक बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे हजारी बगीचा, उल्टी में बेलराज किनू मुंडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में इक्कीस पड़हा अंतर्गत डोरंडा, कैरो उल्टी, बेयासी, गजनी, गाराडीह, खुखरा, दांडूपाड़ा, पचगांई, बुद्धिजीवी और सामाजिक लोग उपस्थित रहे।