कैरो: लोहरदगा नगरपालिका चुनाव 23 फरवरी को, मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित: उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर लोहरदगा जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने बुधवार शाम 4:00 बजे बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड, रांची के प्रेस नोट संख्या 187, दिनांक 27 जनवरी 2026 के अनुसार लोहरदगा नगरपालिका क्षेत्र में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के लिए मतदान 23 फरवरी