दावथ में राजद कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर जताया विरोध
दावथ प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर बुधवार को इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। कार्यक्रम का नेतृत्व हैदर अली ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया को लेकर लोगों का विश्वास बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।
कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष रघुनाथ सिंह, कलाम अंसारी, पूर्व प्रमुख राजेंद्र सिंह, परशुराम सिंह, आलम, आरजू और राजकुमार पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के बाद अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।