दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
पूजा पंडालों में सीसीटीवी और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था का निर्देश
सूर्यपुरा थाना परिसर में बुधवार को 5 बजे दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना अध्यक्ष चंदन कुमार भगत एवं आरओ मो. जफर वारसी की मौजूदगी में हुई। बैठक में दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
थाना अध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सभी पूजा समितियों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने पूजा समितियों को पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर तैनात करने, पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और चारों तरफ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही पूजा स्थल के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा।
आरओ मो.जफर वारसी ने कहा कि किसी भी विशेष परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। उन्होंने बारुण टांड़ में नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर दुर्गा पूजा से पहले साफ-सफाई और व्यवस्था बेहतर कराने की बात कही। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सूर्यपुरा गढ़ पर दुर्गा पूजा के दौरान विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी।