शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज, सासाराम के छात्रावास में भोजन में कीड़ा मिलने के बाद छात्रों का आक्रोश सामने आया। छात्रों ने किचन का ताला तोड़कर अंदर रखी खाद्य सामग्री की जांच की, जहां रात की बची सब्जी और चिकन समेत अन्य सामग्री रखे होने का आरोप है। छात्रों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया और भोजन की गुणवत्ता व साफ-सफाई में लापरवाही का आरोप लगाया। छात्रों ने इसकी जांच की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो की हम स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते है।