माननीय मुख्यमंत्री, श्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के द्वारा आज दिनांक 12.11.2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राशन कार्डो के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत प्रखण्ड पचरुखी, बड़हरिया, सिवान सदर एवं हुसैनगंज के पात्र लाभुको को नया राशन कार्ड से अच्छादित किया गया।
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिला मुख्यालय में किया गया। सिवान जिला मुख्यालय में समाहरणालय सभागार में आयोजित लाइव कार्यक्रम में श्री विजय प्रकाश मीणा भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी सिवान , श्री प्रमोद कुमार राम, अपर समाहर्त्ता सिवान, श्री बालेन्दु नारायण पाण्डेय, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सिवान, तनुजा श्री, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिवान तथा संबंधित प्रखण्ड के आपूर्ति से संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar
#siwan #सिवान
5 views | Siwan, Bihar | Nov 12, 2026