आबकारी में मैदानी अमले की कमी, प्रभारों का अजब गणित; इंदौर बना व्यवस्था का आईना
कहीं कंट्रोल रूम में अधिकारियों की तैनाती, कहीं एक अधिकारी के पास कई प्रभार तो कहीं दो-दो सर्किलों की जिम्मेदारी; प्रदेशभर की कार्यप्रणाली पर सवाल
मध्यप्रदेश। आबकारी विभाग में मैदानी बल की कमी और अधिकारियों की तैनाती का असंतुलित गणित प्रदेशभर में निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। इंदौर जिले में इसकी तस्वीर और भी दिलचस्प है। कहीं उपनिरीक्षकों को फील्ड के बजाय कंट्रोल रूम में बैठाया गया है, कहीं अधिकारियों के पास कई प्रभार हैं तो कहीं एक ही उपनिरीक्षक को दो-दो सर्किलों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। तबादले के बाद भी रवानगी नहीं और आपातकालीन व्यवस्था के नाम पर कंट्रोल रूम में अधिकारियों की तैनाती अलग कहानी बयां करती है। एक ओर शराब माफिया का नेटवर्क फैल रहा है, दूसरी ओर मैदानी निगरानी के लिए अमले की कमी बनी हुई है। इंदौर की यह तस्वीर प्रदेश की आबकारी व�
Unchahara, Satna | Nov 18, 2026