गहरे तालाब में उतरे चौकी प्रभारी, बचाने की हर कोशिश की
मिर्गी का दौरा पड़ने से तालाब में डूबे युवक का रेस्क्यू, नहीं बच सकी जान
मैहर। ताला थाना क्षेत्र के ग्राम झिन्ना में तालाब में डूबे युवक राजपत दाहिया की सूचना मिलते ही मुकुन्दपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नागेश्वर प्रसाद मिश्रा तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से वे बिना देर किए गहरे पानी में उतरे और युवक की तलाश कर उसे बाहर निकाला, लेकिन सूचना मिलने में देरी के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, एएसपी डॉ. चंचल नागर के निर्देशन तथा एसडीओपी ख्याति मिश्रा व थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी की तत्परता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई। उल्लेखनीय है कि उप निरीक्षक मिश्रा पूर्व में भी चितबरदाई नाला में फंसे ट्रक चालक और क्लीनर का दो बार तैरकर सफल रेस्क्यू कर चुके हैं।#मैहरपुलिस #ताला_पुलिस #मुकुन्दपुर #रेस्क्
Unchahara, Satna | Sep 20, 2026