पूगल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमला किए जाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कुम्हारवाला निवासी 39 वर्षीय जलील खां पुत्र शरीफ खां ने पुलिस थाना पूगल में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।