पूगल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। करनिसर भाटियान स्थित जैक्सन सोलर प्लांट के पास हुए ट्रक चालक द्वारा युवक को टक्कर मार दी गई जिसमें उसकी जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे जैक्सन सोलर प्लांट के पास एक युवक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी।