पूगल कस्बे में शराब के नशे में धुत दो युवकों द्वारा एक दुकानदार के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस थाना पूगल में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी कि वह दुकान पर था उस दौरान आरोपी आए और गाली गलौज करने लगे, मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।