पूगल थाना क्षेत्र में खेत में कीटनाशक स्प्रे करते समय एक किसान की अचानक मौत हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालूराम पुत्र ओमप्रकाश उम्र 42 वर्ष निवासी भुट्टो का कुआं, पूगल अपने खेत में स्प्रे का कार्य कर रहे थे, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।