पूंगल: 14 एडी के पास नहर में बहकर आया शव, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
पूगल थाना क्षेत्र में एक बार फिर नहर में अज्ञात शव बहकर आने का मामला सामने आया है दरअसल पूगल पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कि 14 एडी की नहर की टेल पर पानी के साथ एक अज्ञात सड़ी गली अवस्था में लाश आई है सूचना के बाद पूगल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।