पूगल थानाक्षेत्र के 682 आरडी के पास सड़क पर कुत्ता आने से बाइक फिसलने से युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई बाइक लेकर जा रहा था। उस दौरान अचानक सड़क पर कुत्ता आने से बाइक फिसल गई और वह घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।