पूगल पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने के हेड कांस्टेबल दयानंद ने कार्रवाई करते हुए गंगाजली निवासी आरोपी को 38 पव्वे देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर आबकारी अधिनियमों में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।