Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

छत्तीसगढ़ में सुशासन के नए अध्याय की शुरुआत प्रदेश में जनता तक सुशासन की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘CM Helpline - 1076’ की शुरुआत की गई है। ‘CM Helpline’ आमजन की अपेक्षाओं और शासन की जवाबदेही के बीच एक सशक्त सेतु बनेगी। इसके माध्यम से जनता की हर बात सुनी जाएगी, हर समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होगा। #CMHelpLine1076

65 views | Balrampur, Chhattisgarh | Jun 11, 2026

MORE NEWS

गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने बलरामपुर आ रहे शंकराचार्य, सियासत से पूरी तरह दूर रहेगा आयोजन

बलरामपुर: गौ माता को 'राष्ट्र माता' व 'राज्य माता' घोषित कराने के पुनीत संकल्प के साथ 81 दिवसीय यात्रा पर निकले भगवान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का जनपद बलरामपुर में पहली बार आगमन हो रहा है। उनके इस ऐतिहासिक प्रवास को लेकर जिले के सनातन धर्मियों और आम जनमानस में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह विशेष यात्रा जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

आयोजन समिति और गो रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा के देवीपाटन मंडल के संयोजक एडवोकेट मृगेंद्र उपाध्याय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का कार्यक्रम पूरी तरह से तय हो चुका है। शंकराचार्य जी 14 तारीख की शाम को तुलसीपुर पहुंचेंगे और उनका रात्रि विश्राम वहीं देवीपाटन स्थित 'मिलन होटल' में होगा। अगले दिन 15 तारीख की सुबह करीब आठ से नौ बजे के बीच वे गैसड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। गैसड़ी का कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात, बुधवार सुबह 11 बजे बलरामपुर नगर स्थित 'आरआर पैलेस' में उनका भव्य आगमन होगा।

आयोजक मृगेंद्र उपाध्याय ने स्पष्ट किया है कि यह कोई जनसभा या राजनीतिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से गौ-सेवा और धर्म को समर्पित कार्यक्रम है। इस आयोजन में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित किसी भी धर्म और सम्प्रदाय के लोग दर्शन-पूजन के लिए आ सकते हैं। चाहे कोई समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी या कांग्रेस का समर्थक हो, यदि उसकी सनातन धर्म में आस्था है, तो उसका खुले दिल से स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंकराचार्य जी का स्वागत, दर्शन, आशीर्वाद प्राप्ति और पूजा-अर्चन किया जाएगा।

एडवोकेट मृगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए सैकड़ों स्थानीय लोग स्वेच्छा से दिन-रात जुटे हुए हैं। 

आयोजन की मुख्य टीम में पुंडरीक मिश्रा, अनिल मिश्रा, हरिराम पांडे, सुशील मिश्रा राजेंद्र द्विवेदी, परमानंद मिश्रा, रामानंद मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप त्रिपाठी और वरिष्ठ मार्गदर्शक व सीनियर अधिवक्ता हरिराम पांडे,  प्रमुख रूप से शामिल हैं। आयोजकों ने इसे बलरामपुर जनपद वासियों के लिए परम सौभाग्य का क्षण बताते हुए यह कामना भी की है कि भविष्य में चारों शंकराचार्य बलरामपुर पधारें और यहाँ की पावन धरती को धन्य करें।

गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने बलरामपुर आ रहे शंकराचार्य, सियासत से पूरी तरह दूर रहेगा आयोजन बलरामपुर: गौ माता को 'राष्ट्र माता' व 'राज्य माता' घोषित कराने के पुनीत संकल्प के साथ 81 दिवसीय यात्रा पर निकले भगवान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का जनपद बलरामपुर में पहली बार आगमन हो रहा है। उनके इस ऐतिहासिक प्रवास को लेकर जिले के सनातन धर्मियों और आम जनमानस में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह विशेष यात्रा जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। आयोजन समिति और गो रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा के देवीपाटन मंडल के संयोजक एडवोकेट मृगेंद्र उपाध्याय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का कार्यक्रम पूरी तरह से तय हो चुका है। शंकराचार्य जी 14 तारीख की शाम को तुलसीपुर पहुंचेंगे और उनका रात्रि विश्राम वहीं देवीपाटन स्थित 'मिलन होटल' में होगा। अगले दिन 15 तारीख की सुबह करीब आठ से नौ बजे के बीच वे गैसड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। गैसड़ी का कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात, बुधवार सुबह 11 बजे बलरामपुर नगर स्थित 'आरआर पैलेस' में उनका भव्य आगमन होगा। आयोजक मृगेंद्र उपाध्याय ने स्पष्ट किया है कि यह कोई जनसभा या राजनीतिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से गौ-सेवा और धर्म को समर्पित कार्यक्रम है। इस आयोजन में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित किसी भी धर्म और सम्प्रदाय के लोग दर्शन-पूजन के लिए आ सकते हैं। चाहे कोई समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी या कांग्रेस का समर्थक हो, यदि उसकी सनातन धर्म में आस्था है, तो उसका खुले दिल से स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंकराचार्य जी का स्वागत, दर्शन, आशीर्वाद प्राप्ति और पूजा-अर्चन किया जाएगा। एडवोकेट मृगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए सैकड़ों स्थानीय लोग स्वेच्छा से दिन-रात जुटे हुए हैं। आयोजन की मुख्य टीम में पुंडरीक मिश्रा, अनिल मिश्रा, हरिराम पांडे, सुशील मिश्रा राजेंद्र द्विवेदी, परमानंद मिश्रा, रामानंद मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप त्रिपाठी और वरिष्ठ मार्गदर्शक व सीनियर अधिवक्ता हरिराम पांडे, प्रमुख रूप से शामिल हैं। आयोजकों ने इसे बलरामपुर जनपद वासियों के लिए परम सौभाग्य का क्षण बताते हुए यह कामना भी की है कि भविष्य में चारों शंकराचार्य बलरामपुर पधारें और यहाँ की पावन धरती को धन्य करें।

Balrampur, Balrampur | Jul 13, 2026

#BalrampurPoliceथाना को0 उतरौला क्षेत्रान्तर्गत मेडिकल संचालक द्वारा युवती के साथ की गई छेड़खानी के संबंध #AddlSP की बाइट https://t.co/T85CcjbQ9q

#BalrampurPoliceथाना को0 उतरौला क्षेत्रान्तर्गत मेडिकल संचालक द्वारा युवती के साथ की गई छेड़खानी के संबंध #AddlSP की बाइट https://t.co/T85CcjbQ9q

Balrampur, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

बलरामपुर जिला युवा बार अध्यक्ष मृगेंद्र उपाध्याय ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस R.R.पैलेस बलरामपुर

बलरामपुर जिला युवा बार अध्यक्ष मृगेंद्र उपाध्याय ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस R.R.पैलेस बलरामपुर

Balrampur, Balrampur | Jul 13, 2026

#बलरामपुर! BDO ऑफिस में निकला कोबरा, मचा हड़कंप, 3 घंटे बाद हो पाया रेस्क्यू

#बलरामपुर! BDO ऑफिस में निकला कोबरा, मचा हड़कंप, 3 घंटे बाद हो पाया रेस्क्यू

Balrampur, Balrampur | Jul 13, 2026

#बलरामपुर! गन्ने के खेत में दौड़ रहे करंट ने उजाड़ दिया परिवार, शौच के लिए निकली महिला की दर्दनाक मौत...
#बलरामपुर! सोमवार की सुबह थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम कालिंजर ग्रिंट मजरा बेनीपुरवा में एक परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा, जिसने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। रोज की तरह शौच के लिए घर से निकली 55 वर्षीय शांति देवी को क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी की आखिरी सुबह होगी। गांव के पास गन्ने के खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आते ही उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा रहा।
मृतका के पति राजाराम यादव निवासी ग्राम कालिंजर ग्रिंट ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही तिलकराम एवं रक्षाराम पुत्रगण सालिकराम राजभर ने अपने गन्ने के खेत की घेराबंदी में जानबूझकर बिजली का करंट प्रवाहित तार लगा रखा था। सोमवार सुबह करीब सात बजे शांति देवी शौच के लिए खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान उनका शरीर करंट वाले तार के संपर्क में आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शांति देवी अपने पीछे दो बेटे, राजेश (27) और पेशकार (22) छोड़ गई हैं। दोनों विवाहित हैं और उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। मां की अचानक हुई मौत से दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर का आंगन, जहां रोज उनकी आवाज गूंजती थी, सोमवार को सिर्फ सिसकियों और चीखों से भर गया। महिलाओं की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से ग्रामीणों में भी गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि खेतों में करंट प्रवाहित तार लगाने जैसी लापरवाही कभी भी किसी की जान ले सकती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर प्राप्त हुई है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

#balrampur #rehrabazar #utraula #balrampurpolic

#बलरामपुर! गन्ने के खेत में दौड़ रहे करंट ने उजाड़ दिया परिवार, शौच के लिए निकली महिला की दर्दनाक मौत... #बलरामपुर! सोमवार की सुबह थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम कालिंजर ग्रिंट मजरा बेनीपुरवा में एक परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा, जिसने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। रोज की तरह शौच के लिए घर से निकली 55 वर्षीय शांति देवी को क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी की आखिरी सुबह होगी। गांव के पास गन्ने के खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आते ही उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा रहा। मृतका के पति राजाराम यादव निवासी ग्राम कालिंजर ग्रिंट ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही तिलकराम एवं रक्षाराम पुत्रगण सालिकराम राजभर ने अपने गन्ने के खेत की घेराबंदी में जानबूझकर बिजली का करंट प्रवाहित तार लगा रखा था। सोमवार सुबह करीब सात बजे शांति देवी शौच के लिए खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान उनका शरीर करंट वाले तार के संपर्क में आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शांति देवी अपने पीछे दो बेटे, राजेश (27) और पेशकार (22) छोड़ गई हैं। दोनों विवाहित हैं और उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। मां की अचानक हुई मौत से दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर का आंगन, जहां रोज उनकी आवाज गूंजती थी, सोमवार को सिर्फ सिसकियों और चीखों से भर गया। महिलाओं की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से ग्रामीणों में भी गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि खेतों में करंट प्रवाहित तार लगाने जैसी लापरवाही कभी भी किसी की जान ले सकती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर प्राप्त हुई है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। #balrampur #rehrabazar #utraula #balrampurpolic

Balrampur, Balrampur | Jul 13, 2026