आज़ दिनांक 12.11.2026 को जिला पदाधिकारी सिवान के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सिवान की अध्यक्षता में अम्बेडकर भवन सिवान के संवाद कक्ष में आस्था के महापर्व छठ में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारीयों की बैठक आहूत कर उन्हे संबोधित किया गया।
विदित हो कि दिनांक 14 से 16 नवंबर 2026 तक कार्तिक छठ पूजा के अवसर पर छठ घाटों पर श्रद्धालुओं/ व्रतियों की भारी भीड़ इकट्ठा होती है।
इस अवसर पर शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक सिवान ने संबोधन के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाइटिंग , साफ-सफाई ,पेयजल, चेंजिंग रूम, अस्थाई शौचालय, क्रियाशील पब्लिक एड्रेस सिस्टम , नियंत्रण कक्ष, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की उपलब्धता, एनडीआरफ ,वोट, गोताखोर की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साइनेज ,महिलाओं ,बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था,यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि हर हाल में सुनिश्चित किया जायेगा।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन हेतु आवश्यक तैयारियां, दुकानों को सुव्यस्थित करने, के साथ ही असमाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया। उन्होंने ने कहा कि स-समय सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि गहरे पानी से सुरक्षा हेतु वोट ,एनडीआरएफ, गोताखोर आदि की व्यवस्था आदि करने का निदेश दिया गया। छठ घाट पर पटाखा छोड़ना प्रतिबंधित रहेगा। अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा से लैश किया जाएगा। जिला नियंत्रण कक्ष से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारीयों के उपस्थिति की जांच लगातार की जाएगी।
इस अवसर पर बंदोबस्त पदाधिकारी सिवान, उप विकास आयुक्त सिवान, अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर/महाराजगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिवान सदर/ महाराजगंज, सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित रहें ।
प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#ChhathPuja2026 #chathpuja2026
#ChhathInSiwan #chhathmahaparv #छठपुजा
#siwan #सिवान
7 views | Siwan, Bihar | Nov 12, 2026