नवनिर्मित सड़क अचानक धंसी, बीच सड़क बना कई फीट गहरा गड्ढा
कुछ महीने पहले ही हुआ था निर्माण, राहगीरों और वाहन चालकों में हादसे का डर
जालौन। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के उमरी गांव से नावर जाने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह नवनिर्मित सड़क अचानक भरभराकर धंस गई। सड़क के बीचोंबीच कई फीट गहरा गड्ढा बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों में हादसे की आशंका बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि इस सड़क का निर्माण कुछ महीने पहले ही कराया गया था। अचानक सड़क धंसने के बाद गड्ढा लगातार बढ़ता जा रहा है। मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को बेहद सावधानी बरतनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मौके पर पहुंचकर सड़क की जांच कराने और तत्काल सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
Orai, Jalaun | Sep 12, 2026