Public App Logo
Profile Picture

Akshat Niranjan

@oraidarshan
632Followers
3Following
जालौन पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

कैलिया पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पकड़ा आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

उरई (जालौन)। जालौन पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना कैलिया पुलिस टीम ने एक आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत के पर्यवेक्षण और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के नेतृत्व में जिले में अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कैलिया पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अभय कुमार पुत्र अरुण कुमार, निवासी ग्राम रिगवारा खुर्द, थाना जरिया, जनपद हमीरपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कैलिया में मुकदमा अपराध संख्या 102/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज: पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जालौन और हमीरपुर जनपदों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा भारतीय न्याय संहिता से संबंधित मामले शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ थाना आटा और थाना जरिया में भी मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख किया गया है।

थाना कैलिया पुलिस टीम की कार्रवाई: इस कार्रवाई को थाना कैलिया के थानाध्यक्ष और पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है।
दिवंगत शिक्षक के परिवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम देगी करीब 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद

टीम के सदस्यों ने घर पहुंचकर किया दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन, परिजनों को दी सांत्वना

उरई (जालौन)। दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने एक और पहल की है। टीम जनपद के दिवंगत शिक्षक स्वर्गीय बृजेंद्र सिंह राजपूत के परिवार को करीब 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराएगी। इस संबंध में टीम के सदस्यों ने उनके आवास पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया और परिजनों से जरूरी कागजात प्राप्त किए।

टीम के जिला संरक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम शिक्षा विभाग में कार्यरत नियमित कर्मचारियों के लिए प्रयागराज से संचालित संस्था है। इसकी स्थापना 26 जुलाई 2020 को हुई थी। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद आर्य, महामंत्री सुधेश पाण्डेय और कोषाध्यक्ष संजीव रजक हैं।

उन्होंने बताया कि संस्था अब तक 656 दिवंगत सदस्यों के परिवारों को 297 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा चुकी है। इसी क्रम में दिवंगत शिक्षक बृजेंद्र सिंह राजपूत के परिवार को भी लगभग 50 लाख रुपये की मदद देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान टीम के सदस्यों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस पहल का उद्देश्य दिवंगत शिक्षक के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करना है, ताकि कठिन समय में उन्हें सहारा मिल सके।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उदयकरण राजपूत, जिला सह-संयोजक सौरभ निरंजन, सौरभ श्रीवास्तव, गोविंद सिंह, रोहित कुमार, राघवेन्द्र दीक्षित, जिला संरक्षक शशिभूषण मिश्रा सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
साइबर ठगी के शिकार युवक को जालौन पुलिस ने लौटाए 1.55 लाख रुपये, चेहरे पर लौटी मुस्कान

क्रेडिट कार्ड से हुई थी 1,55,664 रुपये की धोखाधड़ी, साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत

उरई (जालौन)। साइबर अपराध के खिलाफ जालौन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के शिकार एक युवक को बड़ी राहत मिली है। साइबर सेल ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में ठगी की पूरी रकम 1,55,664 रुपये वापस करा दिए। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

पुलिस के अनुसार, उरई कोतवाली क्षेत्र के तुलसी नगर निवासी आकाश गुप्ता पुत्र कृष्ण गोपाल गुप्ता के क्रेडिट कार्ड से 1,55,664 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। इस संबंध में साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत संख्या 33110260276261 दर्ज कराई गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल ने कार्रवाई शुरू की। क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम परमेश्वर प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक चन्द्रदेव यादव के नेतृत्व में टीम ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी की पूरी धनराशि पीड़ित के क्रेडिट कार्ड में वापस करा दी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को आर्थिक राहत दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई को साइबर ठगी के मामलों में पुलिस की तत्परता और पीड़ितों की सहायता के प्रयासों का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत: जालौन पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने और वापस दिलाने की संभावना बढ़ सकती है।
डीएम समीर सख्त: 15 दिन में गड्ढामुक्त हो NH-27, सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

चौराहों के 50 मीटर दायरे में बैनर-होर्डिंग और ई-रिक्शा पर रोक की तैयारी, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

उरई (जालौन)। जिलाधिकारी समीर ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बड़े-बड़े गड्ढों की मरम्मत न होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और 15 दिन के भीतर हाईवे को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को पर्याप्त मशीनरी और मैनपावर लगाकर सड़कों की मरम्मत कराने को कहा।

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बस, ट्रक, चार पहिया और दोपहिया वाहन चालकों के स्वास्थ्य शिविर लगाकर आंखों की जांच, शुगर टेस्ट सहित जरूरी परीक्षण कराने के निर्देश दिए। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में नियमित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने को कहा।

उन्होंने रॉन्ग साइड ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चौराहों के 50 मीटर के दायरे में बैनर-होर्डिंग लगाने और ई-रिक्शा खड़े करने पर रोक सुनिश्चित करने को कहा। अनावश्यक विज्ञापन सामग्री हटाने के साथ ई-रिक्शा संचालन के लिए सड़कवार कार्ययोजना तैयार करने और जरूरत के अनुसार कुछ मार्गों पर इनके संचालन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने सड़कों पर पड़ी बजरी, ईंट, बालू और अन्य निर्माण सामग्री तत्काल हटवाने तथा जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। विद्युत विभाग को बिजली चोरी रोकने, नए कनेक्शन सुनिश्चित करने, ट्रांसफार्मरों की जांच कराने और यातायात में बाधा बन रहे अनावश्यक विद्युत पोल व केबल हटाने के निर्देश दिए।

डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, सीओ, सीएमओ डॉ. एच.एन. प्रसाद, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी अमित सक्सेना, सुनील कुमार, महेंद्र सिंह, एआरटीओ प्रशासन सौम्या पाण्डेय, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
जालौन: कक्षा 7 की छात्रा पल्लवी बनीं एक दिन की एसपी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं

मिशन शक्ति के तहत पल्लवी को मिली सांकेतिक पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी, बोलीं- पढ़-लिखकर वकील बनना है सपना

जालौन। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जालौन पुलिस ने अनूठी पहल करते हुए कक्षा सात की मेधावी छात्रा पल्लवी को एक दिन के लिए सांकेतिक पुलिस अधीक्षक बनाया। इस दौरान छात्रा ने एसपी कार्यालय में जनसुनवाई की और पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।

पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, ग्राम गढ़र मड़ौरा की छात्रा पल्लवी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही मिशन शक्ति केंद्र, साइबर क्राइम सेल और महिला सम्मान प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टर को देखने के साथ पीड़िताओं से बातचीत करने के तरीके की जानकारी भी ली।

‘पुलिस की जिम्मेदारी का एहसास हुआ’: एक दिन की एसपी बनने के अनुभव को साझा करते हुए पल्लवी ने कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि पुलिस की नौकरी कितनी जिम्मेदारी भरी होती है। मिशन शक्ति ने गांव की लड़कियों को बड़े सपने देखने की हिम्मत दी है। उन्होंने आगे पढ़-लिखकर वकील बनने की इच्छा जताई।

एसपी बोले- बेटियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना उद्देश्य: एसपी सुरेश चंद्र रावत ने छात्रा को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उद्देश्य सिर्फ एक दिन के लिए पद देना नहीं, बल्कि बेटियों के भीतर छिपी नेतृत्व क्षमता को सामने लाना है। जब एक बेटी वर्दी पहनती है, तो हजारों बेटियों को प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी कार्यालय सदानन्द सहित अन्य अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
मिशन शक्ति की पहल: कक्षा सात की छात्रा प्रतीक्षा बनीं एक दिन की प्रतीकात्मक जिलाधिकारी, सुनीं जनसमस्याएं

डीएम समीर ने बुके देकर किया स्वागत, अपनी कुर्सी पर बैठाकर बढ़ाया आत्मविश्वास; आईएएस या पीसीएस बनने का है सपना

उरई (जालौन)। मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक सेवाओं के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मडोरा की कक्षा सात की छात्रा प्रतीक्षा को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनाया गया।

जिलाधिकारी समीर ने बुके भेंट कर छात्रा का स्वागत किया और अपनी कुर्सी पर बैठाकर उसका उत्साहवर्धन किया। प्रतीकात्मक जिलाधिकारी के रूप में प्रतीक्षा ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उसे प्रशासनिक कार्यप्रणाली और अधिकारियों की जिम्मेदारियों को करीब से समझने का अवसर मिला।

प्रतीक्षा ने उत्साहपूर्वक कहा कि वह मन लगाकर पढ़ाई करेगी और मेहनत के बल पर आईएएस या पीसीएस अधिकारी बनने का अपना सपना पूरा करेगी। जिलाधिकारी समीर ने छात्रा की प्रतिभा और संकल्प की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले तो वे बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

मिशन शक्ति के तहत की गई यह पहल बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के प्रति प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रतीक्षा को प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनाने के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियां भी दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उच्च प्रशासनिक पदों तक पहुंचकर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
कुपोषण के खिलाफ जालौन की बड़ी पहल, 52 अधिकारियों ने 97 बच्चों को लिया गोद

जिलाधिकारी ने भी चार बच्चों की ली जिम्मेदारी, नियमित निगरानी और पोषण सुधार के दिए निर्देश

उरई (जालौन)। जनपद में कुपोषण उन्मूलन के लिए जिला प्रशासन ने प्रभावी पहल की है। जिलाधिकारी समीर ने 52 जिला स्तरीय अधिकारियों को 97 अतिकुपोषित बच्चों को गोद दिलाकर उनके पोषण एवं स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सौंपी है। 

जिलाधिकारी ने स्वयं भी चार बच्चों को गोद लेकर उनके बेहतर स्वास्थ्य और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नामित अधिकारी अपने-अपने बच्चों की नियमित निगरानी करें तथा वजन और लंबाई के मापन की शुद्धता जांचते हुए उनके पोषण स्तर में सुधार सुनिश्चित कराएं। बच्चों के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर उन्हें पात्रता के अनुसार राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, आवास योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए। 

जरूरत के अनुसार दुधारू गाय उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि कुपोषण से मुक्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। सभी अधिकारी बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए गंभीरता से प्रयास करें, ताकि कोई भी बच्चा आवश्यक पोषण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उरई (ABVP) के तत्वावधान में आयोजित मणिकर्णका युवती सम्मेलन उरई नगर के अमन रॉयल में संपन्न हुआ

इस सम्मेलन का उद्देश्य छात्राओं एवं युवतियों में सामाजिक चेतना, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का विकास करना है। सम्मेलन के माध्यम से युवतियों को शिक्षा, सामाजिक सहभागिता, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रहीं प्रान्त छात्रा प्रमुख शिवाराजे बुंदेला जी ने कहा कि युवतियाँ केवल समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की सशक्त वाहक भी हैं। उनकी प्रतिभा, विचारों और सक्रिय सहभागिता से एक जागरूक, सशक्त एवं संस्कारित समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साक्षी महेश्वरी ने छात्राओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने तथा शिक्षा और संस्कारों के समन्वय से अपने व्यक्तित्व का विकास करने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि अवंतिका तिवारी ने कहा कि जब युवतियाँ आत्मनिर्भर, जागरूक और नेतृत्व के लिए तत्पर होंगी, तभी समाज और राष्ट्र की प्रगति को नई दिशा मिलेगी। सम्मेलन में उपस्थित छात्राओं ने समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रान्त राज्य विशविद्यालय संयोजक चित्रांशु सिंह, विभाग संगठन मंत्री सोमू जी, जिला संयोजक अमन पंडा, जिला छात्रा प्रमुख प्रतीक्षा, अमन बुधोलिया, विशाखा, शिद्धि तिवारी, कारणवीर, रामजी, जानवी, सैलजा, दिव्यांस आदि कार्यकर्ताओं के साथ अधिक संख्या में छात्राएँ उपस्तिथ रहीं।
नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत एसपी जालौन एवं अपर एसपी जालौन ने पुलिस बल के साथ उरई नगर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च / पैदल गश्त

समस्त जनपद वासियों से सौहार्दपूर्ण नवरात्रि पर्व मनाने की अपील: नवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत व अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर राजीव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक उरई एवं पुलिस बल के साथ उरई नगर क्षेत्र में सघन पैदल गश्त किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, भगत सिंह चौराहा, टॉउन हाल तथा रेलवे स्टेशन व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारीगण द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया तथा पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि आगामी पर्व को शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराया जाएगा। असामाजिक तत्वों या कानून व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है, और ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुनिए, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने क्या कहा।
जालौन में बदले सियासी समीकरण, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने थामा भाजपा का दामन

गौरीगंज में आयोजित समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और स्मृति ईरानी की मौजूदगी में हुई सदस्यता

उरई (जालौन)। जनपद जालौन की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कालपी से समाजवादी पार्टी के विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। अमेठी के गौरीगंज में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने विनोद चतुर्वेदी समेत तीन विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें भगवा पटका पहनाकर पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।

सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे, जिससे पंडाल में भारी भीड़ रही।

कार्यक्रम के दौरान कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी समेत तीनों विधायकों ने भाजपा के टोल फ्री नंबर पर फोन कर पार्टी की औपचारिक सदस्यता भी ग्रहण की। इस तरह सदस्यता की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही उनके भाजपा में शामिल होने पर औपचारिक मुहर लग गई।

विनोद चतुर्वेदी के भाजपा में शामिल होने को जालौन की सियासत के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। उनके इस फैसले से जिले के राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ने की संभावना है। आने वाले समय में इसका स्थानीय राजनीति और विभिन्न राजनीतिक दलों की रणनीति पर क्या प्रभाव पड़ता है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।
जनसुनवाई में बुजुर्ग फरियादी की समस्या सुन डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, 10 दिन में जांच के निर्देश

उरई (जालौन)। जिलाधिकारी समीर ने अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 

जनसुनवाई के दौरान तहसील कोंच के ग्राम गुमावली निवासी लगभग 80 वर्षीय तेज सिंह अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उनकी भर्राई आवाज और उम्र को देखते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें पहले कुर्सी पर बैठाया, उनका हालचाल पूछा और पानी पिलाने के बाद पूरी बात ध्यानपूर्वक सुनी। तेज सिंह ने अपनी जमीन को सुरक्षित कराए जाने की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि 10 दिन के भीतर स्थलीय जांच कर भूमि संबंधी अभिलेखों का सत्यापन किया जाए और जांच आख्या प्रस्तुत की जाए।जनसुनवाई में अन्य फरियादियों द्वारा चक रोड, जल निकासी, विद्युत आपूर्ति तथा पारिवारिक कलह सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित शिकायतें भी प्रस्तुत की गईं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित राहत मिल सके।
जनता दर्शन में मिली श्रुति की पढ़ाई का जिलाधिकारी ने लिया फीडबैक, बोले—कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे

दिव्यांग बालिका का विद्यालय पहुंचकर जाना हाल, सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित

अभिभावकों से बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की अपील

उरई (जालौन)। जनता दर्शन में अपने पिता के साथ पहुंची दिव्यांग बालिका श्रुति की शिक्षा की राह आसान बनाने के लिए जिला प्रशासन की पहल अब आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी समीर बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय, काशीराम कॉलोनी पहुंचे और विद्यालय में दाखिला लेने वाली श्रुति से मुलाकात कर उसकी पढ़ाई, विद्यालय में उपस्थिति और सीखने के अनुभवों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी बच्चे को परिस्थितियों के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए और प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। 

कुछ दिन पूर्व जनता दर्शन में श्रुति अपने पिता के साथ पहुंची थी। बातचीत के दौरान जिलाधिकारी को जानकारी हुई कि पारिवारिक परिस्थितियों और बालिका की शारीरिक स्थिति के कारण वह औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रही थी। इस पर जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पहल कर बालिका का विद्यालय में दाखिला सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अब श्रुति की पढ़ाई की स्थिति जानने के लिए जिलाधिकारी स्वयं विद्यालय पहुंचे और उससे बातचीत कर उसका उत्साह बढ़ाया।

जिलाधिकारी समीर ने कहा कि सामान्य बच्चों के साथ नियमित रूप से विद्यालय आने और पढ़ाई करने से श्रुति में सीखने की रुचि विकसित होगी तथा उसे जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास केवल दाखिला कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि बालिका की शिक्षा निरंतर जारी रहे। उन्होंने कहा कि वह आगे भी श्रुति की पढ़ाई की जानकारी लेते रहेंगे, ताकि उसे शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। 

जिलाधिकारी ने विद्यालय का सामान्य निरीक्षण भी किया तथा प्रधानाचार्य को परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षित वातावरण और बच्चों के लिए बेहतर शैक्षिक माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय का वातावरण ऐसा होना चाहिए, जहां बच्चे उत्साह के साथ पढ़ाई करें और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। 

जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि आर्थिक परिस्थितियां कैसी भी हों, बच्चों को शिक्षा से वंचित न रखें। प्रशासन का प्रयास है कि हर बच्चे को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।
📚✨ ज्ञान उत्सव 2026 | निःशुल्क पुस्तक वितरण अभियान ✨📚

भक्ति से ज्ञान की ओर एक छोटा-सा कदम! 

नवरात्रि पंचमी के पावन अवसर पर ज्ञानकुटीर पुस्तकालय – हेल्पिंग हट (NGO) की ओर से निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

हमारा विश्वास है कि पुस्तकें केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त साधन हैं। इस छोटी-सी पहल के माध्यम से हम अधिक से अधिक लोगों तक ज्ञान और शिक्षा की रोशनी पहुँचाना चाहते हैं।

📅 दिनांक: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार
🕗 समय: रात्रि 8 बजे
📍 स्थान: बड़ी माता मंदिर, गोपालपुरा, जालौन, उत्तर प्रदेश

📞 संपर्क: +91 94821 18208

आइए, इस शुभ अवसर पर पुस्तकें अपनाएँ, ज्ञान बाँटें और शिक्षा की ज्योति को आगे बढ़ाएँ। 🙌📚

एक पुस्तक, एक नई सोच, एक बेहतर भविष्य!

📚✨ Gyan Utsav 2026 | Free Book Distribution Campaign ✨📚

A small step from devotion towards knowledge!

On the auspicious occasion of Navratri Panchami, GyanKutir Library – Helping Hut is organising a free book distribution programme.

We believe that books are not just a source of knowledge, but also a powerful means of bringing positive change into people’s lives. Through this small initiative, we aim to spread the light of knowledge and education to as many people as possible. 

📅 Date: Thursday, 15 October 2026
🕗 Time: 8:00 PM
📍 Venue: Badi Mata Mandir, Gopalpura, Jalaun, Uttar Pradesh

📞 Contact: +91 94821 18208

Let us come together on this auspicious occasion to embrace books, share knowledge, and spread the light of education. 🙌📚

One Book, One New Perspective, One Better Future!

<nis:link nis:type=tag nis:id=ज्ञानउत्सव2026 nis:value=ज्ञानउत्सव2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ज्ञानकुटीरपुस्तकालय nis:value=ज्ञानकुटीरपुस्तकालय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=helpinghut nis:value=HelpingHut nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gyanutsav nis:value=GyanUtsav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gyanutsav2026 nis:value=GyanUtsav2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gyankutir nis:value=GyanKutir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गोपालपुरा nis:value=गोपालपुरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जालौन nis:value=जालौन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=helpinghutngo nis:value=HelpingHutNGO nis:enabled=true nis:link/>
कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी आज थामेंगे भाजपा का दामन; अमेठी के गौरीगंज में होगा सदस्यता ग्रहण समारोह

उरई। कालपी से समाजवादी पार्टी के विधायक विनोद चतुर्वेदी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। अमेठी के गौरीगंज में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में वह भाजपा की सदस्यता लेंगे। उनके साथ गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह और अयोध्या के गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह भी भाजपा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।

विनोद चतुर्वेदी के भाजपा में शामिल होने की चर्चा फरवरी 2024 में हुए राज्य सभा चुनाव के बाद से ही तेज हो गई थी। उस दौरान उन्होंने सपा के निर्देश के विपरीत भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था।

इसके बाद सपा नेतृत्व से उनकी दूरियां बढ़ती गईं। हाल ही में तीनों विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी।

कांग्रेस से शुरू हुआ था राजनीतिक सफर; विनोद चतुर्वेदी ने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। वह लंबे समय तक जालौन जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे। वर्ष 2007 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार कालपी से विधायक बने। वर्ष 2021 में कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने उन्हें कालपी से प्रत्याशी बनाया। उन्होंने निषाद पार्टी के प्रत्याशी छोटे सिंह को 2,816 मतों से हराया था। विनोद चतुर्वेदी को 69,782 और छोटे सिंह को 66,966 मत मिले थे। चतुर्वेदी के भाजपा में शामिल होने से कालपी की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके इस कदम को जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

इस पूरे विषय पर आपकी क्या राय है, कमेंट बॉक्स में जरूर व्यक्त करें!!
ग्राम प्रहरियों को मुख्यमंत्री की सौगात, मानदेय 2,500 से बढ़ाकर 3,500; परिवार सहित मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस उपचार

बरेली में प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम का जालौन पुलिस लाइन में हुआ सजीव प्रसारण

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों के योगदान को सराहा

उरई (जालौन): ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिस को महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों के लिए  मुख्यमंत्री ने मानदेय वृद्धि और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सौगातों की घोषणा की। ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये किए जाने के साथ ही उन्हें एवं उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा के लिए कैशलेस कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। इन कदमों से ग्राम प्रहरियों और उनके परिवारों को आर्थिक संबल तथा स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

नाथ नगरी बरेली में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन की पुलिस लाइन में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। इस दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक, जिलाधिकारी समीर, पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे शिवानी सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और देखा। ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये किए जाने से उन्हें प्रतिमाह 1,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं, ग्राम प्रहरी एवं उनके परिवार के लिए पांच लाख रुपये तक के उपचार हेतु कैशलेस कार्ड की सुविधा स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के समय आर्थिक बोझ कम करने में सहायक होगी। मानदेय में वृद्धि और स्वास्थ्य सुरक्षा की यह पहल ग्राम प्रहरियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच संपर्क की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे गांवों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने, अपराधों की रोकथाम तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते हैं। उनकी सतर्कता और समय पर दी गई सूचनाएं पुलिस को प्रभावी कार्रवाई करने में मदद करती हैं।
PET-2026: जालौन में 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 29,952 अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन ने कसी कमर

जिलाधिकारी समीर ने की तैयारियों की समीक्षा, परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर कमियां दूर करने के निर्देश

उरई (जालौन), 13 अक्टूबर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर जालौन जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनपद में परीक्षा के लिए 12 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 29,952 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिलाधिकारी समीर ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं, सुरक्षा प्रबंध और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, जिससे परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

परीक्षा से पहले केंद्रों की जांच करेंगे अधिकारी

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों को परीक्षा से पहले दूर करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही की स्थिति न बने।

नकल रोकने के लिए रहेगी कड़ी निगरानी

PET-2026 की शुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का जोर परीक्षा को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के साथ ही अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने पर है।

जिलाधिकारी समीर ने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और निर्धारित समय से पहले तैयारियां पूरी कर लें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे शिवानी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
यूपीआई पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब दिवाली के बाद लागू होगा एमडीआर

UPI से भुगतान करने वाले कारोबारियों को दिवाली तक राहत मिलेगी. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की UPI और सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का फैसला दिवाली के बाद तक टाल दिया है. NPCI के मुताबिक, MDR लागू करने की नई तारीख अलग से घोषित की जाएगी. यह फैसला त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. MDR के तहत चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर कारोबारियों से चार्ज लिया जाएगा, जबकि आम लोगों के बीच होने वाले UPI पेमेंट पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.
जालौन में उपनिरीक्षक वीर बहादुर बने निरीक्षक, एसपी ने कंधे पर स्टार लगाकर दी बधाई

जालौन। जनपद जालौन में यातायात प्रभारी के पद पर तैनात उपनिरीक्षक वीर बहादुर को निरीक्षक पद पर प्रोन्नति मिली है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक जालौन ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पुलिस अधीक्षक ने वीर बहादुर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। निरीक्षक पद पर प्रोन्नति मिलने से उन्हें विभाग में नई जिम्मेदारी मिली है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=JalaunNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policenews nis:value=PoliceNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunpolice nis:value=JalaunPolice nis:enabled=true nis:link/>
प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा के बच्चों की अनूठी पहल, दुकानदारों व ग्रामीणों को किया जागरूक

मां जगदंबा की भक्ति के साथ धरती मां की रक्षा का भी लिया संकल्प

माधौगढ़, जालौन। नवरात्रि के पावन अवसर पर प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा के बच्चों ने आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक सराहनीय पहल की। प्रधानाध्यापक विपिन उपाध्याय के निर्देशन में Eco Club for Mission LiFE के अंतर्गत विद्यार्थियों ने गांव में जागरूकता अभियान चलाकर दुकानदारों एवं ग्रामीण जनों को स्वच्छता, जल संरक्षण और कचरे के उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया।

विद्यार्थियों ने गांव की दुकानों, मंदिरों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता पोस्टर लगाए और लोगों से अपील की कि नवरात्रि के दौरान निकलने वाले फूल, फल, पूजा सामग्री एवं प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर न फेंकें, बल्कि उसका उचित निस्तारण करें। साथ ही दुकानदारों से अपनी दुकानों एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा अनावश्यक रूप से पानी बर्बाद न करने का आग्रह किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपिन उपाध्याय ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मंदिरों, बाजारों एवं धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ फूल-माला, फल, प्रसाद एवं प्लास्टिक से निकलने वाले कचरे की मात्रा भी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बच्चों ने स्वयं आगे बढ़कर समाज को जागरूक करने का यह नवाचार किया। इसका उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के साथ-साथ उनके माध्यम से समुदाय तक सकारात्मक संदेश पहुंचाना है।

अभियान के दौरान बच्चों ने बेहद प्रभावी संदेश दिया—

“मां जगदंबा की भक्ति के साथ धरती मां की रक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है।”

बच्चों ने ग्रामीणों से अपील की कि पूजा और आस्था के साथ स्वच्छता को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें, जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझें और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखें।

विद्यालय की इस पहल ने नवरात्रि जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए बच्चों को केवल कक्षा में सीखने के बजाय समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनने का अवसर प्रदान किया। ग्रामीणजनों और अभिभावकों ने इस पहल की बहुत प्रशंसा की।

BSA Jalaun Official
यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं पांच से 24 फरवरी तक

परीक्षा कार्यक्रम जारी, 52 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

प्रयागराज: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2027 की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाएं 24 फरवरी तक चलेंगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने सोमवार देर शाम परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया। परीक्षा में करीब 52 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें तकरीबन 27.50 लाख छात्र व 24.50 लाख छात्राएं हैं।

परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 

इस बार एक ही रहेगा उत्तर पुस्तिकाओं का कवर पेज: बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं में भी बदलाव किया गया है। इस बार मुख्य कवर पृष्ठ दो के बजाय एक ही होगा। इसी कवर पृष्ठ पर अभ्यर्थी रोल नंबर व अन्य जानकारी भरेंगे और परीक्षक भी प्राप्त अंकों का विवरण दर्ज करेंगे। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के रंग में भी बदलाव किया गया है। वर्ष 2026 की परीक्षा में लाल रंग की उत्तरपुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई थीं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=जालौन nis:value=जालौन nis:enabled=true nis:link/> का जलवा कायम है 🥇🏆

कृषि विकास में जिले को राष्ट्रीय सम्मान, डीएम समीर हुए सम्मानित

अल्पकालीन और दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराने के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान

उरई (जालौन)। बुंदेलखंड के जनपद जालौन को कृषि विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के तहत जिले की उपलब्धियों के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में जिलाधिकारी समीर को सम्मान प्रदान किया।

यह सम्मान वित्तीय वर्ष 2025-26 में किसानों के हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, विशेषकर अल्पकालीन और दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराने के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया है।

देश के 100 आकांक्षी कृषि जिलों में शामिल जालौन को मिला यह सम्मान जिले में कृषि विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिलने के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (एनएएससी), नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में कृषि उत्पादकता बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने, किसानों को संस्थागत ऋण उपलब्ध कराने और आधुनिक कृषि तकनीकों को प्रोत्साहित करने जैसे प्रयासों को सम्मान का आधार बनाया गया।

जिलाधिकारी समीर ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने इसे कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और किसानों की आय एवं सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम बताया।

जालौन को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान जिले के कृषि विकास और किसान कल्याण के प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उत्कृष्ट कार्य करने पर जालौन पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र

आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में जालौन को मिला प्रथम स्थान, सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में दूसरा स्थान

उरई (जालौन)। जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जालौन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस/आईजीआरएस सेल में तैनात प्रभारी सहित डायल-112 की पीआरवी 8835 के पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की।

प्रेस नोट के अनुसार, सीसीटीएनएस/आईजीआरएस सेल में तैनात उ0नि0 रणधीर सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कराया। साथ ही सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इसके परिणामस्वरूप जालौन जनपद को आईजीआरएस रैंकिंग में प्रथम तथा सीएम डैशबोर्ड में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

वहीं, डायल-112 पर इवेंट प्राप्त होने के बाद पीआरवी 8835 के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। प्रेस नोट के मुताबिक, पीआरवी पर तैनात कमांडर का0 जीतेश कुमार, का0 जितेंद्र सिंह और चालक होमगार्ड चंद्रशेखर पाल ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को एक अदद पिस्टल और दो अदद जिंदा कारतूस के साथ मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक ने बेहतर कार्य और तत्परता के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सराहना की।
<nis:link nis:type=tag nis:id=जालौन nis:value=जालौन nis:enabled=true nis:link/> का जलवा कायम है 🥇🏆

कृषि विकास में जिले को राष्ट्रीय सम्मान, डीएम समीर हुए सम्मानित

अल्पकालीन और दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराने के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान

उरई (जालौन)। बुंदेलखंड के जनपद जालौन को कृषि विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के तहत जिले की उपलब्धियों के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में जिलाधिकारी समीर को सम्मान प्रदान किया।

यह सम्मान वित्तीय वर्ष 2025-26 में किसानों के हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, विशेषकर अल्पकालीन और दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराने के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया है।

देश के 100 आकांक्षी कृषि जिलों में शामिल जालौन को मिला यह सम्मान जिले में कृषि विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिलने के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (एनएएससी), नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में कृषि उत्पादकता बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने, किसानों को संस्थागत ऋण उपलब्ध कराने और आधुनिक कृषि तकनीकों को प्रोत्साहित करने जैसे प्रयासों को सम्मान का आधार बनाया गया।

जिलाधिकारी समीर ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने इसे कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और किसानों की आय एवं सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम बताया।

जालौन को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान जिले के कृषि विकास और किसान कल्याण के प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
मिशन शक्ति 5.0: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश लेकर सड़कों पर उतरी जागरूकता रैली

नवांगतुक एसपी सुरेश चंद्र रावत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना: महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

उरई (जालौन)। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन उरई से मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी विकास राज एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुलिसकर्मी शामिल हुए। रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित इस जागरूकता रैली के जरिए समाज में महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।