इंदौर में आबकारी की 'कागजी' कार्रवाई: दर्जनों केस के बाद भी धड़ल्ले से जारी अवैध शराबखोरी
इंदौर में आबकारी विभाग की कार्रवाई महज कागजी साबित हो रही है, क्योंकि 1 अप्रैल 2026 से अब तक हाइवे के ढाबों, रेस्टोरेंट, टपरों और ठेलों पर दर्जनों केस दर्ज होने और सात सर्किलों में कुल मिलाकर बारह सौ से ज्यादा कार्रवाइयों के बावजूद अवैध शराब का कारोबार बेखौफ जारी है। वहीं आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा के 15 सितंबर के सख्त निर्देशों को दरकिनार कर शहर में अवैध अहाते अबभी खुलेआम चल रहे हैं,आबकारी अधिकारियों का तर्क है कि बल की कमी और 54 लीटर से कम मात्रा पर मात्र 2000 रुपए तक के मामूली जुर्माने के प्रावधान के चलते आरोपी आसानी से छूट जाते हैं, जबकि पुलिस ने भी 'ऑपरेशन मिडनाइट' समेत तीन अभियानों में 446 नशेड़ी वाहन चालकों पर तो कार्रवाई की, लेकिन शराब परोसने वाले इन अड्डों पर नकेल कसने में प्रशासन नाकाम नजर आ रहा है।#IndoreNews #IllegalLiquor #MPExcise #IndorePolice #MadhyaPradesh
Unchahara, Satna | Nov 21, 2026