#Balrampur ! #एमजे_एक्टिविटी_सीनियर_सेकेंडरी_स्कूल में क्रिकेट का रोमांच, ह्यूमिनिटी और लिबर्टी हाउस फाइनल में पहुंचे
दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में कांटे की टक्कर, ह्यूमिनिटी ने सात तो लिबर्टी ने तीन रन से दर्ज की जीत
#उतरौला (#बलरामपुर )
एमजे एक्टिविटी स्कूल में आयोजित खेल सप्ताह के दूसरे चरण के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर रहा। गुरुवार को खेले गए दो सेमीफाइनल मुकाबलों में ह्यूमिनिटी और लिबर्टी हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला सिन्सियरिटी और ह्यूमिनिटी हाउस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ह्यूमिनिटी हाउस ने अबुल फजल और एहसन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित आठ ओवर में 59 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिन्सियरिटी हाउस की टीम ने संघर्ष किया, लेकिन 52 रन पर ही सिमट गई। इस तरह ह्यूमिनिटी हाउस ने सात रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे सेमीफाइनल में लिबर्टी और इक्वलिटी हाउस आमने-सामने रहे। इक्वलिटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करते हुए लिबर्टी हाउस ने जियाउद्दीन के 32 रनों की बदौलत आठ ओवर में 52 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इक्वलिटी की टीम इरफान और अरबाज की धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 49 रन पर ऑलआउट हो गई। लिबर्टी हाउस ने तीन रन से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट पक्का किया।
प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए मुकाबला और फाइनल मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। विद्यालय के प्रबंधक समीर रिजवी और प्रधानाचार्य हिमांशु धर द्विवेदी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। आयोजन में सिज्जू रिजवी, प्रिंस कुमार मिश्रा, आमिर रिजवी और मेराज अहमद का सराहनीय योगदान रहा।
#balrampur #Utraula