छह महीने से टूटी पड़ी पुलिया, आखिर कब जागेगा जिम्मेदार विभाग? हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन!
हरैया, बलरामपुर।विकासखंड हर्रैया सतघरवा क्षेत्र के घुमनहवा-सरकहवा पीडब्ल्यूडी मार्ग पर सरकहवा गांव के पास स्थित कचनी पहाड़ी नाले की पुलिया करीब छह महीने से क्षतिग्रस्त पड़ी है। पुलिया की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। पुलिया टूटने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को संभलकर गुजरना पड़ता है। रात के अंधेरे में दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है।
क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?
ग्रामीण अमित कुमार, सोमाई, सरबजीत, रामदीन, तारा, बंसराज, प्रमोद कुमार, नाथू और चंद्रिका ने जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग से जल्द पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है।
ग्रामीणों की मांग है कि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले जिम्मेदार विभाग जागे और पुलिया का निर्माण कराकर आवागमन सुरक्षित बनाए।
अब देखना यह है कि प्रशासन ग्रामीणों की इस समस्या पर कब संज्ञान लेता है।
#बलरामपुर #हरैया_सतघरवा #सरकहवा #घुमनहवा #PWD #लोकनिर्माणविभाग #क्षतिग्रस्त_पुलिया #ग्रामीणसमस्या #जनसमस्या #प्रशासन #विकासकार्य #जनहित #BalrampurNews #UPNews DM Balrampur
Balrampur, Balrampur | Nov 20, 2026