कनवास: एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी को मध्यप्रदेश से किया गया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Oct 21, 2026 कनवास थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोकूल सिंह के रूप में हुई है। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को मोडक थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 231/2026 में धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।