जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव के निर्देश पर जिला एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी), मुरौल में जिला प्रशासन की टीम द्वारा आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर के बीच इंटेंसिफायड कैंपेन अंतर्गत एचआईवी/एड्स से बचाव हेतु संवेदीकरण कार्यशाला एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसका मुख्य उद्देश्य लोगों विशेषकर युवाओं को HIV/AIDS के प्रति जागरूक करना तथा संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण को बढ़ावा देना है। HIV की रोकथाम, सुरक्षित व्यवहार, HIV जांच, जागरूकता एवं HIV से जुड़े कलंक को कम करना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।
विदित हो कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मुजफ्फरपुर जिला में एचआईवी—एड्स से बचाव एवं नियंत्रण के लिए आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से इंटेसिफाईड कैंपेन प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 12 अगस्त से शुरू हुआ है जो 12 अक्टूबर तक संचालित होगा। अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
अभियान के दौरान होगी विभिन्न गतिविधियां:
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सी के दास ने बताया कि अभियान के दौरान एचआईवी के संक्रमण के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही इसके रोकथाम एवं नियंत्रण के विषय में जागरूकता लायी जा रही है। गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच के दौरान एचआइवी एवं सिफलिस की जानकारी दी जाती है। एचआईवी/एड्स के संबंध में जनजागरूकता लाने के लिए राज्य, जिला, प्रखंड एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न सरकारी विभागों एवं प्रशासनिक इकाईयों के सहयोग से जागरूकता एवं एचआईवी जांच को बढ़ावा दिया जा है। इस अभियान में शिक्षा विभाग, जीविका, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सूचना एवं जनसंपर्क, नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा एड्स के संक्रमण के कारणों व बचाव पर डोर—टू—डोर जाकर जानकारी दी जाएगी। साथ ही 150 से अधिक सरकारी एवं निजी स्कूलों में निबंध लेखन, पेटिंग प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता, स्पीच आदि का आयोजन किया जायेगा।
#Muzaffarpur #Minapur #DMKumarGaurav #CHCMinapur #MuzaffarpurNews #BiharNews #BreakingNews #HealthNews #DistrictAdministration #LuckyReports #BiharNewsTime #NewsUpdate
Bihar, India | Sep 10, 2026