भागलपुर, दिनांक – 11.09.2026। उप विकास आयुक्त, भागलपुर श्री राकेश रवि, बि०प्र०से० द्वारा उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, भागलपुर एवं सभी उद्योग विस्तार पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला उद्योग केन्द्र, भागलपुर द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, यथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, भागलपुर को निर्देशित किया गया कि संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरण की संख्या में अपेक्षित वृद्धि लाना सुनिश्चित करें।
जिला जनसंपर्क कार्यालय
भागलपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bhagalpur District Administration