*BANDA - रेलवे पुल पर चढ़ा वांछित युवक, पुलिस ने समझा-बुझाकर उतारा, फिर किया गिरफ्तार*
बांदा से आज सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के केन नदी पुल, भूरागढ़ के पास एक युवक रेलवे पुल की ऊंचाई पर ट्रस पर चढ़ गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी देर तक समझा-बुझाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।
पुलिस की पूछताछ में युवक की पहचान *विकास* के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि इसके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर पूर्व में गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। विवेचना में साक्ष्य संकलन के बाद से यह वांछित चल रहा था और पुलिस लगातार इसकी गिरफ्तारी के प्रयास में थी।
जानकारी के अनुसार 24-25 वर्षीय युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाने का काम करता था और इसके विरुद्ध मुकदमा इसके एक सहयोगी कर्मी ने ही दर्ज कराया था।
पुलिस ने उक्त वांछित अभियुक्त को मौके से ही गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
*इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी है।*
Atarra, Banda | Sep 11, 2026