*BANDA - ASP ने छात्रों को किया जागरूक: हेलमेट है जरूरी, OTP किसी को मत बताओ*
बांदा पुलिस अब अपराध रोकने के साथ-साथ बच्चों को जागरूक करने में भी जुटी है। इसी क्रम में आज दिनांक 10.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा * शिवराज* द्वारा शहर के डीआर पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*यातायात नियमों का दिया पाठ -*
ASP शिवराज ने बच्चों को समझाया कि सड़क हादसों से कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा -
- दोपहिया चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाएं।
- नशे में गाड़ी बिल्कुल न चलाएं।
- बाइक पर तीन सवारी न बैठें और ओवर स्पीड से बचें।
- चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं।
- नाबालिग बच्चे वाहन न चलाएं, बिना नंबर प्लेट की गाड़ी न चलाएं और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें।
उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे ये बातें अपने परिवार और मोहल्ले के लोगों को भी बताएं।
*साइबर अपराध से ऐसे बचें -*
साइबर ठगी से बचाव के लिए ASP ने कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए -
- अपना OTP, UPI पिन किसी अनजान व्यक्ति को कभी शेयर न करें।
- अनजान वीडियो कॉल रिसीव न करें।
- लॉटरी / इनाम वाले कॉल-मैसेज फ्रॉड हो सकते हैं।
- किसी के कहने पर AnyDesk, Quick Support, TeamViewer जैसे स्क्रीन शेयरिंग ऐप कभी इंस्टॉल न करें।
- सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और निजी जानकारी अनजान लोगों से शेयर न करें।
उन्होंने बताया कि साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर कॉल करें या *www.cybercrime.gov.in* पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
कार्यक्रम के दौरान ASP ने छात्रों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया और कैरियर को लेकर मार्गदर्शन भी दिया। अंत में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
Atarra, Banda | Sep 10, 2026